Baretha Ghat Truck Accident: नागपुर-भोपाल नेशनल हाईवे के बरेठा घाट पर पलटा ट्राला, फ्यूल पाइप फटने से लगी आग, बड़ा हादसा टला
Baretha Ghat Truck Accident: A trailer overturned at Baretha Ghat on the Nagpur-Bhopal National Highway, a fire broke out due to a burst fuel pipe, a major accident was averted.

Baretha Ghat Truck Accident: बैतूल-भोपाल नेशनल हाईवे पर गुरुवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब खली से भरा ट्राला अचानक पलटकर आग की चपेट में आ गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और चालक सुरक्षित बच निकला।
संतुलन बिगड़ने से पलटा ट्राला
मिली जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र से राजस्थान की ओर जा रहा ट्राला बरेठा घाट की चढ़ाई पर पहुंचा था। इसी दौरान वाहन अचानक पीछे की ओर खिसकने लगा। संतुलन बिगड़ने पर ट्राला सड़क पर पलट गया। बताया जा रहा है कि पलटने के समय ही फ्यूल पाइप फट गया, जिससे आग लग गई।
- यह भी पढ़ें : Bike Theft Case Betul: जंगल में छिपा बाइक चोरी का बड़ा जखीरा बरामद, चोर गिरोह का अंतर्राज्यीय कनेक्शन, ऐसे हुआ खुलासा
वहां चालक सुरक्षित बचा
हादसे के वक्त ट्राले में केवल चालक शिवनाथ मौजूद था, जो नागौर राजस्थान का रहने वाला है। घटना के बाद चालक किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहा, जिससे उसकी जान बच गई।
वाहन का इंजन और टायर जले
आग तेजी से फैलने के कारण ट्राले का इंजन और सभी टायर पूरी तरह जल गए। हालांकि, पलटते समय खली का अधिकांश हिस्सा सड़क पर गिर गया था, जिससे आग ज्यादा नहीं फैली और नुकसान सीमित रहा।
- यह भी पढ़ें : Indore Mandi Bhav 26 March: इंदौर मंडी भाव 26 मार्च: लहसुन 9990 तक उछला, गेहूं-प्याज में उतार-चढ़ाव
दमकल ने पाया काबू
घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमरे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नगर परिषद शाहपुर की फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग बुझाई और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



