देश/विदेश

Bank strike: पूरे देश में बैंक हड़ताल की ऐलान: लगातार चार दिन बंद रहेगी बैंक, फटाफट निपटा लें जरूरी काम

Bank strike: पूरे देश में बैंक हड़ताल की ऐलान: लगातार चार दिन बंद रहेगी बैंक, फटाफट निपटा लें जरूरी काम
Source – Social Media

 

Bank strike: पूरे देश में बैंक हड़ताल का ऐलान बैंक यूनियनों की यूनियन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस यानी UFBU ने किया है। हड़ताल के कारण पूरे देश में लगातार 4 दिन बैंक बंद (Bank strike) रहेगी। इससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं। अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (AIBEA) के अधिकारी ने इसकी बात की जानकारी दी है।

लगातार 4 दिन बंद रहेंगे बैंक (Bank strike)

अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (AIBEA) की ओर से बताया गया कि UFBU के ऐलान के बाद 30 और 31 जनवरी को बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। यह फैसला गुरुवार को मुंबई में हुई UFBU की बैठक में लिया गया।

अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ ने जानकारी दी है कि UFBU ने पत्रों के जरिये अपनी मांगे भारतीय बैंक संघ (Indian Banks’ Association – IBA) को भेजी हैं लेकिन इस पर कोई भी प्रतिक्रिया बैंक एसोसिएशन की तरफ से नहीं मिली है।

अगर 30 और 31 जनवरी को हड़ताल होती है तो बैंक लगातार चार दिन बंद रह सकते हैं और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल 28 जनवरी को चौथा शनिवार और 29 जनवरी रविवार है। इसी हिसाब से हड़ताल के दो दिन और छूटी के 2 दिन मिलाकर 4 दिन बैंक बंद रहेगी।(Bank strike)

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button