यूटिलिटी अपडेट

Bank Loan Interest Rate: ये सरकारी बैंक ग्राहकों के लिए लाया बड़ी खुशखबरी, RBI के खिलाफ जाकर लिया ये फैसला!

Bank Loan Interest Rate: This government bank brought great news for customers, took this decision against RBI!

Bank Loan Interest Rate: ये सरकारी बैंक ग्राहकों के लिए लाया बड़ी खुशखबरी, RBI के खिलाफ जाकर लिया ये फैसला!
Source – Social Media

Bank Loan Interest Rate: महंगाई पर काबू पाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेपो रेट बढ़ाया है। इसके बाद कई सरकारी और गैर सरकारी बैंकों ने अपनी ब्याज दरों में इजाफा का ऐलान किया। बुधवार को ही आरबीआई ने अपने रेपो रेट (RBI Repo Rate Hike) में 25 बेसिस प्वाइंट का इजाफा करने की घोषणा की। इसके बाद रेपो रेट बढ़कर 6.25 से 6.50 हो गए। इसका सीधा असर बैंकों द्वारा ग्राहकों को दिए जाने वाले लोन पर पड़ेगा। लेकिन एक सरकारी बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए आरबीआई के फैसले के खिलाफ जाकर ब्याज दरों को घटा दिया।

ब्‍याज दर में कर दिया कटौती का ऐलान(Bank Loan Interest Rate)

आरबीआई (RBI) की घोषणा के बाद सरकारी और प्राइवेट बैंकों की तरफ से ग्राहकों को द‍िये जाने वाले होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन की ब्याज दरें बढ़ा दी गई हैं। लेकिन इस बीच एक बैंक ऐसा भी है, जिसने ग्राहकों को खुश करने के लिए ब्याज दर में बढ़ोतरी की बजाय कटौती का ऐलान किया है। जी हां, केनरा बैंक ने रेपो रेट में बढ़ोतरी के बावजूद लोन की ब्याज दर में 0.15% की कमी की है।

दरों में कटौती 12 फरवरी से लागू होगी

शेयर बाजार को बैंक की तरफ से भेजी गई सूचना में बताया गया क‍ि उसने रेपो रेट से जुड़ी लोन दर (RLLR) को घटा दिया है। दरों में कटौती 12 फरवरी से लागू होगी। इस कटौती के बाद नई आरएलएलआर 9.40 प्रतिशत से घटकर 9.25 प्रतिशत रह जाएगी। इससे पहले पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) ने लोन पर लगने वाले ब्याज में 0.25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है।

पीएनबी ने रेपो रेट बेस्‍ड ब्याज दर (RLLR) को 0.25 प्रतिशत बढ़ाकर 8.75 प्रतिशत से 9.0 प्रतिशत कर द‍िया है। दूसरी तरफ बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (MCLR) में 0.05 प्रतिशत की वृद्धि की है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button