बैतूल अपडेट

Bakri Ka Bachcha : बकरी ने दिया एक आँख वाले अदभुत बच्चे को जन्म, जामूठाना गांव कोतुहल बना यह बच्चा

Bakri Ka Bachcha: Goat gave birth to a wonderful child with one eye, this child became curious in Jamuthana village

Bakri Ka Bachcha : बकरी ने दिया एक आँख वाले अदभुत बच्चे को जन्म, जामूठाना गांव कोतुहल बना यह बच्चा▪️ मनोहर अग्रवाल, खेडी सांवलीगढ़

Bakri Ka Bachcha : प्रकृति की बनाई कृति कभी-कभी अपनी विलक्षणता के कारण आम जनों में चर्चा का कारण बन जाती है। वाक्या है विकासखंड भैसदेही की ग्राम पंचायत केरपानी के जामूठाना गांव का 8 मई की रात ग्राम के मानक पांसे के घर बकरी ने एक ऐसे विचित्र बच्चे को जन्म दिया, जिसका पूरा शरीर सामान्य बकरी के बच्चो की तरह ही है, लेकिन मुँह की बनावट ने प्रकृति ने ऐसा मजाक किया कि इसकी सिर्फ एक आँख है और चेहरा वानर की तरह फूला हुआ बड़े ही अजीब ढंग का दिखलाई दे रहा है। ग्रामीण इस बच्चे को दैविक चमत्कार मान रहे है। यह कौतूहल का विषय बन गया है और इसे बड़ी संख्या में देखने पहुच रहे है।

ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह अदभुत बच्चे को उन्होंने पहली बार देखा है, जिसको देखकर डर भी लगता है कि यह आखिर कैसे हुआ इस विषय में खेडी सावलीगढ़ वेटनरी की शल्य चिकित्सक डॉक्टर प्रीती बंसल ने बताया कि यह सब जींस में न्यूट्रीशन की वजह से होता है। जो बच्चे को गर्भ में पूर्ण विकसित नही होने देता, जिससे इसी तरह के सिस्टम बन जाते है और बच्चों में विलक्षणता आ जाती है। (Bakri Ka Bachcha)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

Related Articles

Back to top button