देश/विदेशबड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

badh me baha yuvak : नाले की बाढ़ में बहा युवा अनाज व्यापारी, मांडवी की घटना; शाहपुर में बाढ़ उतरी, हाईवे से यातायात शुरू

▪️निखिल सोनी, आठनेर
दो दिनों से जिले भर में हो रही भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। इसके चलते कई मार्गों पर घंटों तक बंद रहे। आठनेर क्षेत्र में भी नदी-नाले उफान पर चल रहे हैं। इस बीच क्षेत्र के मांडवी गांव में एक व्यापारी नाले में बह गया। जिससे उसकी मौत हो गई। उसका शव पास ही में मिला है। उधर शाहपुर क्षेत्र में घंटों तक बंद रहने के बाद नेशनल हाईवे 69 से दोपहर 3.30 बजे ट्रैफिक शुरू हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह 9 बजे के करीब मांडवी में एक युवा व्यापारी नाले में बह गया। मांडवी निवासी संतोष पिता बंशी राठौर (35) अपने घर जा रहा था। गांव के समीप ही.नाले की बाढ़ में बहने से उसकी मौत हो गई। आधा घंटे बाद उसका शव पुलिया से कुछ दूर मिला। जिस जगह हादसा हुआ है, वहां पुलिया का निर्माण किया जा रहा है। डायवर्टेड रोड पर फिसलन होने के कारण व्यापारी नाले की बाढ़ में बह गया।

यह भी पढ़ें… दर्दनाक हादसा : बाढ़ में बही स्कार्पियो, छह लोग थे सवार, तीन के शव मिले, मुलताई के दातोरा गांव का है परिवार

बताया जाता है कि व्यापारी संतोष राठौर अनाज खरीदी का काम करता था। वह तीन दिन बाद घर लौट रहा था। ग्रामीणों ने ठेकेदार और इंजीनियर की लापरवाही बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। इधर बाढ़ के कारण मांडवी से देहगुड मार्ग भी बंद रहा। सांवगी से डोंडखेड़ा मार्ग भी 3 घंटे तक पुलिया के ऊपर पानी रहने से अवरुद्ध रहा। अन्य रास्तों में भी रुकावट की खबरें है। लगातार बारिश से आठनेर शहर के सभी नदी नालों में भी बाढ़ की स्थिति बन गई थी।

बारह घंटे बाद शुरू हुआ हाईवे से यातायात

 

▪️नवील वर्मा, शाहपुर
शाहपुर में माचना नदी के उफान पर होने से सुबह 4 बजे से नेशनल हाईवे 69 (National highway) पर यातायात बंद था। यहां बाढ़ उतरने पर दोपहर 3.30 बजे से यातायात शुरू हुआ है। पहले दुपहिया वाहनों को निकाला गया। इसके बाद बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू की गई है। बाढ़ के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी थी। कई यात्री वाहन भी बाढ़ में फंसे थे। उनमें सवार लोग घंटों तक इंतजार करने से काफी परेशान थे।


लोगों की परेशानी को देखते हुए शाहपुर के समाजसेवियों के द्वारा उन्हें नाश्ता उपलब्ध कराया गया। ट्रैफिक शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। दो दिनों से हाईवे पर आवाजाही बंद चल रही है। कल भी दोपहर एक बजे से रात 8 बजे तक हाईवे पर यातायात बंद था। इसके बाद कुछ घंटे आवाजाही चली और रात 4 बजे से फिर बंद हो गई। इस बार करीब 12 घंटे तक लोगों को इंतजार करना पड़ा।

यह भी पढ़ें… bridge damaged : भौंरा-धपाड़ा मार्ग का तवा पुल क्षतिग्रस्त, बैतूल-बुरहानपुर और बैतूल-आशापुर स्टेट हाईवे भी बंद

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button