देश/विदेश

Ayushman Bharat 2.0: मोदी सरकार का बड़ा तोहफा! अब आयुष्मान भारत में यह लोग भी होंगे शामिल, मिलेगा 5 लाख का फायदा

Ayushman Bharat 2.0: Modi government's big gift! Now these people will also be included in Ayushman Bharat, will get the benefit of 5 lakhs

Ayushman Bharat 2.0: मोदी सरकार का बड़ा तोहफा! अब आयुष्मान भारत में यह लोग भी होंगे शामिल, मिलेगा 5 लाख का फायदाAyushman Bharat 2.0: मोदी सरकार चुनाव से पहले मध्यमवर्गीय परिवारों को एक बड़ा तोहफा दे रही है। दरअसल, अब तक आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana) में गरीबी रेखा के नीचे के लोगों का स्वास्थ्य कवर किया जाता था, लेकिन अब मोदी सरकार मध्यमवर्गीय परिवारों के लोगों को भी इसमें शामिल करने जा रही है। इससे मध्यमवर्गीय परिवार के लोगों को भी 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिल सकेगा। बता दें कि सरकार आयुष्मान भारत 2.0 वर्जन तैयार कर रही है। इससे भारत के लगभग 40 करोड़ लोगों को सीधा फायदा मिलेगा।

इकोनॉमिक्स टाइम्स (ET) की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस समय आयुष्मान भारत योजना की तर्ज पर नई योजना को लागू करने में लगने वाले खर्च और आने वाली चुनौतियों को ध्यान में रखकर विकल्प तलाशे जा रहे हैं। यदि सब कुछ ठीक रहा तो इनकम टैक्स में राहत देने के बाद मिडिल क्लास लोगों के लिए सरकार को यह दूसरा सबसे बड़ा गिफ्ट होगा।

5 लाख का कवर देने हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी से चल रही चर्चा

रिपोर्ट के अनुसार सरकार नई आयुष्मान भारत 2.0 वर्जन में पहले की तरह ही 500000 का कवर देगी इसके अलावा इसमें इंडिविजुअल टॉपअप भी लाने की बात चल रही है इसके अतिरिक्त दूसरे विकल के तौर पर सरकार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी को योजना में शामिल करने की तैयारी कर रही है जिसके तहत कम कीमत पर बेसिक मेडिकल कवरेज देने के लिए कहा जाएगा।

50 करोड़ लोगों को मिल रहा मुफ्त इलाज

अभी तक आयुष्मान भारत योजना के तहत देश के लगभग 50 करोड लोगों को इस योजना का लाभ मिल रहा है। देश के लगभग 10 करोड़ परिवार इसमें लाभान्वित हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब मध्यम वर्गीय परिवार के लिए आयुष्मान भारत योजना 2.0 (Ayushman Bharat 2.0) को ला रहे हैं, जिसके तहत लगभग 40 करोड़ लोग और लाभान्वित होंगे।

Related Articles

Back to top button