देश/विदेश

Audi india ने पेश किया Audi Q7 का लिमिटेड एडिशन, 6 सेकंड में 100 की रफ्तार, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे आप

Audi Q7 Limited Edition Audi Launched Q7 SUV As Limited Edition See Full Details | Audi Q7 Limited Edition: ऑडी ने लॉन्च किया Q7 SUV का लिमिटेड एडिशन, जानें क्या है खास betul update
Credit : ABPlive.com

Audi Q7 Limited Edition : आज ऑटो सेक्टर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। बाजार में सस्ती से सस्ती के साथ ही बेहद लग्जरी कारें भी मौजूद हैं। सस्ती कारें इतनी सस्ती हैं कि आम आदमी भी कार का शौक पूरा कर सकता है। वहीं दूसरी ओर इतनी महंगी कारें भी हैं कि जिनकी कीमत सुनकर ही लोग हैरत में पड़ जाएं। हालांकि यह जरूर है कि इन महंगी कारों में सेफ्टी और अन्य फीचर्स भी उतने ही शानदार होते हैं।

एक ऐसी ही प्रीमियर कार Audi India ने पेश की है। Audi india ने अपनी एसयूवी क्यू7 का लिमिटेड एडिशन ( Audi Q7 Limited Edition) लॉन्च कर दिया है। कंपनी इस फेस्टिव सीजन में इस कार कीसिर्फ 50 यूनिट ही बाजार में उतारेगी और इस एसयूवी की कीमत 88.08 लाख रुपये एक्स शोरूम तय की गई है।

कंपनी ने ऑडी क्यू 7 लिमिटेड एडिशन में कई कॉस्‍मेटिक बदलाव किए हैं। इस के अलावा इस एसयूवी को जो बात खास बनाती है वो है इसकी टॉप स्पीड और तेज रफ्तार। जिसके चलते रफ्तार के शौकीन लोगों को ये लग्जरी कार पसंद आ सकती है।

भारत में लॉन्च हुई Audi Q7 लिमिटेड एडिशन, सिर्फ 50 यूनिट्स की होगी बिक्री, जानें कितनी है कीमत - betulupdate
Credit : FINAX NEWS

अगर आप भी प्रीमियम कारों को पसंद करते हैं तो यहां जाने इस ऑडी क्यू 7 लिमिटेड एडिशन की कीमत के साथ इसके नए फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और इंजन की कंप्लीट डिटेल।

हम पहले ऑडी क्यू 7 लिमिटेड एडिशन में किए गए अपडेट की चर्चा कर लेते हैं। कंपनी ने इसमें बैरिक ब्राउन पेंट शेड का इस्तेमाल किया गया है जिसके साथ फ्रंट ग्रिल के डिजाइन में भी बदलाव किया गया है। जिसके चलते इस कार का लुक पहले से ज्यादा आकर्षक हो गया है।

Audi Q7 Limited Edition launched in Indian market see details here - Audi  Q7 Limited Edition भारतीय बाजार में हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Credit : jagran.com

Audi Q7 : इंजन और ट्रांसमिशन

ऑडी क्यू 7 लिमिटेड एडिशन में 3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 340 पीएस की पावर और 500 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 8 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। न्यू ऑडी क्यू7 लिमिटेड एडिशन की स्पीड को लेकर कंपनी का दावा है कि ये एसयूवी 5.9 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड हासिल कर सकती है। इसके अलावा इसकी टॉप स्पीड 250 किलोमीटर होने का दावा किया गया है।

audi india launches audi q7 limited edition, फेस्टिवल सीजन के लिए खास तौर पर Audi Q7 Limited Edition लॉन्च, देखें कीमत और खासियत - audi q7 limited edition launched in india for Betul Update
Credit : Navbharattimes

Audi Q7 Limited Edition : प्रमुख फीचर्स

कंपनी ने इस लिमिटेड एडिशन में मौजूदा मॉडल वाले फीचर्स को ही जारी रखा है। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, फोर जोन क्लाइमेट कंट्रोल, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले की कनेक्टिविटी वाला 10.1 का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 30 शेड वाली एम्बिएंट लाइटिंग जैसे  फीचर्स को दिया गया है।

Audi Q7 Limited Edition : सेफ्टी फीचर्स

ऑडी ने इस 7 सीटर एसयूवी में 8 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, डिपार्चर वॉर्निंग, फ्रंट और  रियर पार्किंग सेंसर, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के अलावा कई दूसरे फीचर्स को दिया गया है। प्रीमियम कार सेगमेंट में इस ऑडी क्यू 7 लिमिटेड एडिशन का मुकाबला, मर्सिडीज बैंज जीएलई, बीएमडब्ल्यू एक्स5 और वोल्वो एक्ससी90 जैसी कारों के साथ होता है।

News & Image Source: https://www.jansatta.com/business/car-bike/audi-q7-limited-edition-suv-with-250-kmph-top-speed-launched-in-india-know-price-features-and-specifications/2370667/

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button