बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Attack : घर के सामने सो रहे पति-पत्नी को ट्रैक्टर से कुचल कर मारने का प्रयास; मकान के विवाद में दो भाई भिड़े, चार लोग घायल

बैतूल। जिले के प्रभातपट्टन ब्लॉक के एक गांव में घर के सामने सो रहे पति, पत्नी को रात में ट्रैक्टर से कुचलकर मारने के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इधर सेहरा गांव में मकान के विवाद को लेकर दो भाई आपस में भिड़ गए। इस घटना में 4 लोग घायल हो गए। जिन्हें 100 डायल ने अस्पताल पहुंचाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभातपट्टन ब्लॉक के कुंभीखेड़ा गांव में प्रकाश धुर्वे, उसकी पत्नी अनिता और बेटी निकिता घर के बाहर सो रहे थे। रात करीब 2 बजे पति-पत्नी पर अज्ञात आरोपियों ने ट्रैक्टर चढ़ा दिया और जान से मारने का प्रयास किया। यही नहीं उनकी झोपड़ी में भी तोड़ फोड़ कर दी।

घटना की जानकारी मिलने पर आस पास के लोग पहुंचे और ट्रैक्टर को पकड़ा। हालांकि आरोपी भागने में सफल हो गए। घायलों को रात में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभातपट्टन में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने से उन्हें सुबह जिला अस्पताल रेफर किया है। घटना में उनकी बेटी को भी चोट आई है।

दूसरी ओर बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के सेहरा ग्राम में आज सुबह 2 भाइयों के बीच विवाद हो गया। दोनों भाई एक मकान में रहते हैं। विवाद इस बात से शुरू हुआ कि एक भाई नया मकान बनाना चाह रहा है।

वह मकान तोड़ना चाह रहा था। इस बीच दोनों परिवारों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें 4 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर 100 डायल मौके पर पहुंची। उसने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button