मनोरंजन अपडेट

Athiya Shetty-KL Rahul Wedding Photos: एक दूजे के हुए अथिया शेट्टी-केएल राहुल, शादी की तस्वीरें हुई वायरल

Athiya Shetty-KL Rahul Wedding Photos: Athiya Shetty-KL Rahul became a couple, wedding pictures went viral

Athiya Shetty-KL Rahul Wedding Photos: एक दूजे के हुए अथिया शेट्टी-केएल राहुल, शादी की तस्वीरें हुई वायरलAthiya Shetty-KL Rahul Wedding Photos: बॉलीवुड फिल्म स्टार अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी पूरे रीति रिवाज के साथ खंडाला के फार्म हाउस में संपन्न हुई। जिसकी तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। ये दोनों ही एक दूसरे को पिछले 4 साल से डेट कर रहे थे। वही 23 जनवरी को इन दोनो ने खंडाला के फॉर्महाउस में एक दूसरे के साथ शादी के सात फेरे लिए हैं। इस शादी को इन दोनों ने अपने फैमिली और करीबी दोस्तों के बीच पूरा किया हैं।

Also Read : Sushant Singh Rajput Last Video: सुशांत सिंह राजपूत का आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, लड़खड़ाती जुबान में बोलते दिखें, दहल गया फैंस का दिल!

वही अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरों को केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने अपने फैंस के बीच शेयर किया हैं।जिसको देख उनके फैंस बेहद खुश नज़र आ रहे हैं। तस्वीरों में दोनों की जोड़ी हर किसी को बेहद पसंद आ रही हैं। केएल राहुल और अथिया की ये शादी वाली खूबसूरत तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

Athiya Shetty-KL Rahul Wedding Photos

इन तस्वीरों में दोनों ही एक दूसरे के साथ काफी कोजी पोज देती नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने बेबी पिंक रंग का डिजाइनर लहंगा पहना हुआ है। वही केएल राहुल वाइट शेरवानी में नज़र आ रहें हैं। दोनों ने कई अलग-अलग पोज देते हुए अपनी तस्वीरों को फैंस के बीच शेयर किया है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि कभी राहुल अथिया के साथ फेरे ले रहे हैं। तो कभी दोनों एक दूसरे को बहुत प्यार से देखते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। यहां देखें इनकी शादी की कुछ बेहतरीन तस्वीरें।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty)

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button