मध्यप्रदेश अपडेट

Assembly Elections 2023 : एक ही घर में 6 या ज्यादा मतदाता होने पर होगा भौतिक सत्यापन, किए गए और भी कई बदलाव

Assembly Elections 2023, Madhya Pradesh Legislative Assembly Election 2023, Madhya Pradesh Assembly Elections , MP Assembly Election 2023 Date, 2023, MP Elections 2023, upcoming elections in india 2023, which state has election in 2023, list of elections in 2023, karnataka election 2023 date, 2023 elections in india date, election date 2023, pm election date 2023, mumbai election date 2023

Assembly Elections 2023 : एक ही घर में 6 या ज्यादा मतदाता होने पर होगा भौतिक सत्यापन, किए गए और भी कई बदलाव
Source: Credit – Social Media

Assembly Elections 2023: (भोपाल)। प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन-2023 को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश अनुपम राजन ने बताया कि द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान पहली बार एक नई पहल की जा रही है। मतदाता सूची में और अधिक पारदर्शिता लाने के लिए 2 अगस्त से शुरू हो रहे द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान सेक्टर ऑफिसर द्वारा इस बार मतदाता सूची का वाचन किया जाएगा। इस दौरान बीएलओ भी उपस्थित रहेंगे। यह कार्य 3 से 10 अगस्त तक चलेगा। संक्षिप्त पुनरीक्षण में एक घर में यदि 6 से अधिक मतदाता निवासरत होने पर उनका भौतिक सत्यापन किया जाएगा।

द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में होने वाली गतिविधियाँ (Assembly Elections 2023)

2 अगस्त को प्रदेश के सभी 64 हजार 100 मतदान केंद्रों, जिला मुख्यालयों पर मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन होगा। राजनीतिक दलों को प्रारूप की प्रति उपलब्ध कराई जाएगी। दिनांक 2 से 31 अगस्त तक मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, वोटर लिस्ट में संशोधन, मृत मतदाता और दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं के नाम हटाने के आवेदन लिए जाएंगे। जो मतदाता 01 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की उम्र पूरी कर रहे हैं उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए अग्रिम रूप से आवेदन लिए जाएंगे। समस्त बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे। दिनांक 31 अगस्त तक प्राप्त आवेदनों का निराकरण 22 सितंबर 2023 तक किया जाएगा। दिनांक 4 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।

शनिवार-रविवार को लगेंगे विशेष शिविर (Assembly election 2023)

द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान शनिवार-रविवार को विशेष शिविर लगाए जाएंगे। ये शिविर 12, 13 और 19 एवं 20 अगस्त को लगाए जाएंगे। इस दौरान समस्त बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र में उपस्थित रहकर राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट के साथ क्षेत्र का भ्रमण करेंगे और मतदाता सूची का वाचन कर फार्म 6, 7 और 8 का आवेदन प्राप्त करेंगे।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button