Asia Cup 2023 Final: एशिया कप के फाइनल में भारत से भिड़ेगा श्रीलंका, देखें कितनी बार हुआ खिताबी मुकाबला और कौन है किस पर भारी

Asia Cup 2023 Final: एशिया कप के फाइनल में भारत से भिड़ेगा श्रीलंका, देखें कितनी बार हुआ खिताबी मुकाबला और कौन है किस पर भारी
Source – Social Media

Asia Cup 2023 Final: पाकिस्तान की सारी आशाओं और उम्मीदों पर पानी फेरते हुए श्रीलंका टीम एशिया कप के फाइनल में पहुंच गई है। आखरी गेंद तक चले इस सांस रोक देने वाले मुकाबले में आखिरकार श्रीलंकाई टीम पाकिस्तान पर भारी पड़ी। अब फाइनल में उसका मुकाबला भारत से होगा। फाइनल में भिड़ने वाली दोनों ही टीमों के तय हो जाने के बाद अब क्रिकेट प्रेमी यह कयास लगाने में जुट गए हैं कि इस खिताबी भिड़ंत में कौन, किस पर भारी पड़ेगा और जीत का सेहरा अपने सिर पर बांधेगा।

एशिया कप का इस साल 16 वां संस्करण खेला जा रहा है। इससे पहले 15 बार इसका आयोजन हो चुका है। एशिया कप की शुरुआत वर्ष 1984 में हुई थी। आईसीसी द्वारा इसका आयोजन किया जाता है। इसमें एशिया महाद्वीप की सभी टीमें हिस्सा लेती हैं। इस साल एशिया कप में 6 टीमें शामिल हुई हैं। जिनमें हुए मुकाबलों के बाद यह साफ हो चुका है कि एशिया का सिरमौर बनने के लिए किन दो टीमों में महामुकाबला होगा। यह दोनों टीमें हैं भारत और श्रीलंका।

सारे विश्व के क्रिकेट प्रेमियों के लिए सबसे ज्यादा उत्सुकता भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर रहती है। लेकिन, एशिया कप में भारत का सबसे बड़ा प्रतिद्वंद्वी श्रीलंका है। एशिया कप के इतिहास पर नजर डाले तो बेशक अभी तक भारत इसका शहंशाह है, परंतु श्रीलंका भी ज्यादा पीछे या कमजोर नहीं है। यही कारण है कि भारतीय टीम और क्रिकेट प्रेमी श्रीलंकाई टीम को बिल्कुल हल्के में नहीं ले रहे हैं। सभी का अनुमान है कि फाइनल मुकाबला भी कांटे का और बेहद दिलचस्प होगा।

अभी तक हुए एशिया कप में भारत ने सबसे ज्यादा 7 बार खिताबी जीत हासिल की है। भारत की टीम 10 बार इस टूर्नामेंट के फाइनल तक पहुंची है। जिसमें 3 बार वह उपविजेता रही। खास बात यह है कि फाइनल में मिली यह तीनों हार उसे श्रीलंका से ही मिली है। भारत को यह हार वर्ष 1997, 2004 और 2008 में मिली थी। इसके विपरीत भारत ने श्रीलंका को 5 बार फाइनल में धूल चटा कर जीत दर्ज की। वहीं दो बार बांग्लादेश को हरा कर एशिया कप जीता। कुल मिलाकर एशिया कप में भारत और श्रीलंका 8 बार भिड़े हैं जिनमें 5 जीत के साथ फिलहाल भारत का पलड़ा भारी है।

दूसरी तरफ श्रीलंका भी एशिया कप जीतने के मामले में भारत से ज्यादा पीछे नहीं है। वह अभी तक 6 बार एशिया कप जीता है। इसमें से 3 बार उसने भारत को और 3 बार पाकिस्तान को हरा कर जीत का सेहरा अपने सिर बांधा है। खास बात यह है कि श्रीलंका टीम सबसे ज्यादा 12 बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली टीम है। इस बार उसने 13 वीं बार जगह बनाई है।

श्रीलंका ने दो अपनी मेजबानी में दो बार फाइनल में भारत को 1997 और 2004 में हराया था। वहीं एक बार पाकिस्तान में हुए फाइनल में हराया था। इस बार यदि भारत एशिया कप जीतता है तो वह 8 बार विजेता के रूप में नाम दर्ज कर श्रीलंका से अपना अंतर और बढ़ा लेगा। वहीं यदि श्रीलंका टीम जीतती है तो फिर वह एशिया कप में भारत का एकाधिकार को खत्म कर भारत के बराबरी पर आ जाएगा।

भारत के चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान का रिकॉर्ड एशिया कप में उतना खास नहीं है। पाकिस्तान अभी तक कुल जमा 5 बार फाइनल में पहुंचा है और मात्र दो बार ही एशिया कप जीतने में उसे सफलता हासिल हुई है। तीन बार उसे हार का मुंह देखना पड़ा। बांग्लादेश जैसी कमजोर माने जाने वाली टीम भी अभी तक 3 बार फाइनल तक का सफर तय कर चुकी है। हालांकि अभी तक उसे एक बार भी जीत का स्वाद नसीब नहीं हो सका है। फिलहाल सभी इंतजार इस बात का है कि इस बार एशिया कप का सिरमौर कौन बनता है।

एशिया कप में कब किसने जीता खिताब (Asia Cup 2023 Final)

वर्षविजेताद्वितीय विजेता मेजबान देश
1984 भारतश्रीलंका संयुक्तअरब अमीरात
1986श्रीलंकापाकिस्तानश्रीलंका
1988 भारत श्रीलंकाबांग्लादेश
1991 भारत श्रीलंकाबांग्लादेश
1995भारत श्रीलंकासंयुक्त अरब अमीरात
1997श्रीलंकाभारतश्रीलंका
2000 पाकिस्तान श्रीलंकाबांग्लादेश
2004 श्रीलंका भारतश्रीलंका
2008श्रीलंका भारतपाकिस्तान
2010 भारत श्रीलंकाश्रीलंका
2012पाकिस्तानबांग्लादेशबांग्लादेश
2014श्रीलंकापाकिस्तानबांग्लादेश
2016भारतबांग्लादेशबांग्लादेश
2018भारतबांग्लादेशसंयुक्त अरब अमीरात
2022श्रीलंकापाकिस्तानसंयुक्त अरब अमीरात