बड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
arrested for betting : मंदिर के पास लिख रहा था सट्टा पट्टी, पुलिस ने किया गिरफ्तार, खायवाल भी धराया

आमला पुलिस ने ग्राम बेलमंडई में नागदेव मंदिर के पास अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखते आरोपी गौतम पिता रामाधार सरिया (32) निवासी बोथिया ब्राम्हणवाड़ा थाना साईखेड़ा को पकड़ा है। जिसके कब्जे से अवैध रूप से एक सट्टा पट्टी, पेन तथा नकदी 850 रुपये जब्त किए। इसके साथ ही पर्ची में अंकित डैनी उर्फ वीरेंद्र चौहान निवासी आमला को उतारा करने के संबंध में लेख किया पाया जाने से आरोपी डैनी को पर धारा 109 के तहत कार्यवाही की गई है।
पुलिस ने बताया कि थाना आमला में ग्राम बेलमंडई में अवैध सट्टा लिखने की सूचना प्राप्त हुई थी। इस पर पुलिस टीम मौके पर रवाना किया गया। उक्त स्थान पर पहुंचने पर ग्राम बेल मंडई में नागदेव मंदिर के पीछे अवैध रूप से सट्टा लिखते आरोपी गौतम पिता रामाधार सरिया को पकड़ा।
सट्टा पर्ची में अंकित डैनी उर्फ विरेंद्र चौहान निवासी आमला को खेल का उतारा करने के संबंध में लेख किया पाया जाने से आरोपी डैनी को बोड़खी से पकड़ा गया। आरोपियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक बसंत कुमार, पंचमसिंह उईके प्रधान आरक्षक, अनंतराम यादव, मनोज डेहरिया और विनय प्रताप की भूमिका रही है।



