Arattai Messaging App: व्हाट्सएप को टक्कर देगा भारत का देसी मैसेजिंग ऐप अरट्टई, जानें खासियतें
Arattai Messaging App: Whatsapp की थोकबंद शर्तों और आए दिन रिस्ट्रिक्ट करने जैसी समस्याओं से त्रस्त लोगों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय सॉफ्टवेयर कंपनी Zoho ने अपना नया मैसेजिंग एप्लिकेशन अरट्टई (Arattai) लॉन्च किया है। यह पूरी तरह से भारतीय तकनीक पर आधारित ऐप है।
इसे खास तौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो ग्रामीण क्षेत्रों या लो इंटरनेट कनेक्टिविटी वाले इलाकों में रहते हैं। कंपनी का दावा है कि यह ऐप न केवल व्हाट्सएप जैसी अंतरराष्ट्रीय एप्लिकेशन को टक्कर देगा, बल्कि सस्ते और कम कॉन्फिग्रेशन वाले स्मार्टफोन्स पर भी आसानी से चलेगा।
भारतीय यूजर्स की जरूरतों का ध्यान
चेन्नई स्थित Zoho कॉर्पोरेशन ने अरट्टई को भारतीय यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया है। ऐप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह पूरी तरह से ‘मेड इन इंडिया’ है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी इस ऐप को बढ़ावा देते हुए कहा कि अरट्टई सरल, सुरक्षित और मुफ्त इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वदेशी अपनाओ’ अभियान को मजबूत बनाने के लिए भारतीय ऐप्स को प्राथमिकता दें।
Arattai instant messaging app developed by @Zoho is free, easy-to-use, secure, safe and ‘Made in India’.
— Dharmendra Pradhan (@dpradhanbjp) September 24, 2025
Guided by Hon’ble PM Shri @narendramodi ji’s call to adopt Swadeshi, I appeal to everyone to switch to India-made apps for staying connected with friends and family.… pic.twitter.com/Tptgbzgivg
अरट्टई का क्या है मतलब
इस ऐप का नाम भी खासा दिलचस्प है। अरट्टई तमिल भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ होता है बातचीत करना या गपशप करना। इसका नाम ही इस बात को दर्शाता है कि यह ऐप बातचीत को सहज और मनोरंजक बनाने के लिए तैयार किया गया है।

तेजी से बढ़ रही लोकप्रियता
लॉन्च के कुछ ही दिनों में अरट्टई ऐप भारत में तेजी से लोकप्रिय हो गया है। सोशल नेटवर्किंग कैटेगरी में यह ऐप स्टोर पर पहले स्थान पर पहुंच गया है। तकनीकी विशेषज्ञों का मानना है कि इसका सबसे बड़ा कारण इसका भारतीयता से जुड़ाव और उपयोगकर्ताओं को दी जा रही सुरक्षा की गारंटी है।
अरट्टई के फीचर्स भी लाजवाब
कंपनी ने इसे उपयोगकर्ताओं की सुविधा और इंटरनेट की सीमाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। ऐप लो बैंडविड्थ नेटवर्क पर भी आसानी से काम करता है, यानी यदि आपके पास धीमा इंटरनेट है तब भी आप चैटिंग और कॉलिंग कर सकते हैं। यह ऐप फोन की बैटरी और मेमोरी पर भी कम लोड डालता है, जिससे सस्ते स्मार्टफोन पर भी यह बिना किसी समस्या के चलता है।
इस ऐप पर टेक्स्ट और वॉयस मैसेज भेजने के साथ ही ऑडियो और वीडियो कॉल की सुविधा भी है। ग्रुप चैट, डॉक्यूमेंट और मीडिया शेयरिंग, चैनल बनाने की सुविधा, लोकेशन शेयरिंग, स्टोरीज और यहां तक कि मीटिंग शेड्यूल करने जैसे विकल्प भी मौजूद हैं। कंपनी का कहना है कि प्राइवेसी और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है, जिससे व्यक्तिगत डाटा सुरक्षित रहता है।

बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए आसान
Zoho का कहना है कि अरट्टई को इस तरह से तैयार किया गया है कि इसे बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका इंटरफेस काफी सरल और यूजर फ्रेंडली है। यही कारण है कि यह ग्रामीण इलाकों में भी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
- यह भी पढ़ें : Asia Cup 2025 India vs Pakistan Final: भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को धोया, पर पीसीबी चीफ से नहीं ली ट्रॉफी
इस तरह से कर सकते डाउनलोड
अरट्टई ऐप को डाउनलोड करना भी बेहद आसान है। इसे गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर दोनों जगह से इंस्टॉल किया जा सकता है।
- सबसे पहले अपने स्मार्टफोन पर ऐप स्टोर खोलें और Arattai सर्च करें।
- इंस्टॉल करने के बाद इसे ओपन करें और अपने मोबाइल नंबर से अकाउंट रजिस्टर करें।
- इसके बाद नाम, फोटो और बायो जैसी जानकारी डालकर प्रोफाइल सेट करें।
- एक बार अकाउंट बन जाने पर आप चैटिंग और कॉलिंग शुरू कर सकते हैं।
- इसके अलावा अपना यूजरनेम बनाकर दोस्तों और परिवार को आसानी से जोड़ सकते हैं।
- यह भी पढ़ें : Jio 899 recharge plan:आ गया Jio का 90 दिन वाला धमाकेदार प्लान, 200GB डेटा और फ्री सब्सक्रिप्शन
व्हाट्सएप को मिलेगी कड़ी चुनौती
टेक विशेषज्ञों का मानना है कि अरट्टई आने वाले समय में व्हाट्सएप को सीधी चुनौती देगा। कंपनी का कहना है कि इसकी खासियतें और भारतीय मूल की पहचान इसे खास बनाती हैं। जैसे-जैसे लोग स्वदेशी ऐप्स की ओर रुख कर रहे हैं, वैसे-वैसे अरट्टई का भविष्य उज्ज्वल माना जा रहा है।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



