another viral video : महिला पार्षद विवाद मामले में एक और वीडियो हुआ वायरल, इसे बताया जा रहा पूरे विवाद की जड़
बैतूल (betul update)। शाहपुर में महिला पार्षद के विवाद वाले मामले में एक अन्य वीडियो भी सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो संजय गुप्ता के मकान की छत पर लोहे की सेंट्रिंग करने वाले मजदूरों और ठेकेदार द्वारा बनाया गया है।
इस वीडियो के संबंध में दावा किया गया है कि इसमें पार्षद और उनके परिवार के लोगों ने काम कर रहे मजदूरों पर पानी में कोई केमिकल मिलाकर उनके ऊपर बार-बार डाला। जिससे कि मजदूरों का स्वास्थ्य गड़बड़ हो गया और उन्हें शाहपुर अस्पताल से बैतूल रेफर किया गया। कहा जा रहा है कि बात यहीं से बढ़ी और विवाद की स्थिति निर्मित हुई। देखें वायरल हुआ दूसरा वीडियो…
दूसरे पक्ष का कहना है कि इस संबंध में मकान मालिक द्वारा शाहपुर थाने में लिखित आवेदन देकर शिकायत भी की गई थी। इस पर मकान मालिक संजय गुप्ता और मजदूरों पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवा दिया गया। इसकी शिकायत उनके द्वारा एसपी बैतूल और अजाक थाने में की गई है। आवेदन में महिला मजदूरों ने यह भी बताया है कि उन्होंने शाहपुर थाने में जो शिकायत की थी, वह नहीं लिखी गई।



