Anjali Arora Viral Video: सोशल मीडिया सनसनी अंजलि अरोड़ा आए दिन सुर्खियों में बनी रहती है। वे अक्सर अपने फैंस के लिए नई-नई रील बनाकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती है। उनके फैंस को भी उनकी हर रील का बेसब्री से इंतजार रहता है। उनकी हर रील पर उनके फैंस खासा प्यार लुटाते हैं तो कभी-कभी उन्हें आड़े हाथ भी ले लेते हैं।

कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा का इन दिनों एक और वीडियो खासा वायरल हो रहा है। इस गाने में अंजलि अरोड़ा ने अजय देवगन की फिल्म रेड 2 के गाने नशा पर डांस किया है। इस गाने पर किए डांस में उन्होंने ऐसे लटके-झटके लगाए हैं कि उनके फैंस भी हक्का-बक्का हो गए। यह वीडियो देखकर उन्हें मानो नशा ही छा गया। (Anjali Arora Viral Video)

उनके फैंस उनके डांस को काफी पसंद करते हैं। यही कारण है कि उन्हें अंजलि अरोड़ा की रील्स का खासा इंतजार रहता है। उनके फैंस का तो यह दावा भी है कि अंजलि अरोड़ा की डांस स्किल कई बॉलीवुड एक्ट्रेस से भी बेहतर है। दूसरी ओर अंजलि अरोड़ा भी अपने फैंस को निराश नहीं करती और डांस के वीडियो शेयर करती रहती है। (Anjali Arora Viral Video)