Amit shah & New Education Policy : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले- भारत को एक महान देश बनाएगी नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति; पूर्व सांसद हेमंत ने किया संचालन
▪️ उत्तम मालवीय, बैतूल
Amit shah & New National Education Policy : केन्द्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह (Union Home and Cooperation Minister Amit Shah) ने सोमवार की शाम भोपाल में स्व. कुशाभाउ ठाकरे जन्म शताब्दी समारोह (Kushabhau Thackeray Birth Centenary Celebrations) अंतर्गत नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (New National Education Policy) विषय पर वैचारिक प्रबोधन (conceptual enlightenment) दिया। कार्यक्रम को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan), प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का लाईव प्रसारण सभी जिलों के साथ बैतूल जिला मुख्यालय पर भी जिला कार्यालय विजय भवन में किया गया।
इस गरिमामय कार्यक्रम का मंच संचालन कुशाभाउ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष समारोह समिति के सचिव एवं बैतूल के पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल द्वारा किया गया। अपने उद्बोधन में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि देश में पहले जो शिक्षा नीति प्रचलित थी, वो बच्चों को एक सफल प्रोफेशनल बना सकती थी। डॉक्टर, इंजीनियर बना सकती थी। लेकिन, जो शिक्षा नीति बच्चों को एक महान व्यक्ति न बनाए, जो उसके व्यक्तित्व और मन की शक्ति का विकास न कर सके, वह सही नहीं हो सकती। महान देश सिर्फ नदियों, पहाड़ों और संसाधनों से नहीं बनते बल्कि वो महान व्यक्तियों के कारण महान होते है।
मोदी जी ने 2020 में जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की है, वह देश के बच्चों को महान व्यक्ति महामानव बनाएगी। साथ ही देश को एक महान देश बनाएगी जो सारी दुनिया में सूरज की तरह चमकेगा। नई शिक्षा नीति भारत की आत्मा और भारतीयता की उद्घोषणा है। वही शिक्षा नीति सार्थक है जो मनुष्य को उत्कृष्ट बनाए। श्री शाह ने कहा कि अंग्रेजों के शासनकाल में हम अपनी शिक्षा के मूल्यों से भटक गए थे। शिक्षा सिर्फ रोजगार देने या क्लर्क पैदा करने का जरिया बन गई थी।
उस समय शिक्षा का उद्देश्य छात्रों के विकास की संभावना तलाशना नहीं था। जबकि कोई भी शिक्षा नीति तभी सार्थक है जब वह मनुष्य की आंतरिक शक्तियों को अभिव्यक्ति देकर उत्कृष्ट बनाने का काम करें। श्री शाह ने कहा कि मैंने नई शिक्षा नीति के संबध में कई विशेषज्ञों से चर्चा की है। कोई इसमें रोजगार की प्रबल संभावनाएं देखता है तो कोई टैक्नालॉजी और अनुसंधान के लिए पर्याप्त स्पेस देखता है। किसी को इसमें दुनिया के अच्छे पाठयक्रम दिखाई देते हैं। लेकिन मुझे यह भारत की आत्मा और भारतीयता की उद्घोषणा दिखाई देती है। जिसमें सभी महान शिक्षाविदों के विचार समाहित है।
आत्मनिर्भर बनने, आत्मसम्मान से जीने का मार्ग प्रशस्त: चौहान
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि क्रिटिकल थिंकिंग, क्रिएटिविटी, कोलेबरेशन, क्यूरेसिटी और कम्युनिकेशन की बात का उल्लेख प्रधानमंत्री जी अपने भाषण में करते हैं। मध्यप्रदेश में हम इन पांचों आयामों पर काम कर रहे हैं। मध्यप्रदेश में सीएम राइज स्कूल खोले जा रहे हैं जहां बच्चों के लिए बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर, लैब, लाइब्रेरी, खेल मैदान, स्मार्ट क्लास होगी।
ठाकरे जी की संकल्पना को साकार कर रहा संगठन: शर्मा
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस वर्ष को स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष के रूप में मना रही है। यह वर्ष संगठन के कार्य विस्तार और सुदृढ़ीकरण के साथ ही सामाजिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। इस वर्ष संगठनात्मक कार्य के साथ ही समाज के विभिन्न क्षेत्रों और विभिन्न विषयों पर समाज के प्रबुद्धजनों के साथ प्रबोधन के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान बैतूल में यह रहे उपस्थित

विजय भवन में हुए लाईव प्रसारण में सांसद डीडी उइके, जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, पूर्व सांसद सुभाष आहूजा, वरिष्ठ नेता रमेश मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष वसंत बाबा माकोडे, नपाध्यक्ष पार्वती बारस्कर, उपाध्यक्ष महेश राठौर, जिला उपाध्यक्ष आनंद प्रजापति, इंद्रपाल पुण्डे, जिला महामंत्री कमलेश सिंह, जिला सह कोषाध्यक्ष दीपक सलूजा, मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र आर्य, गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, मोर्चा अध्यक्ष ममता मालवी, सीताराम चढ़ोकार, किशोर मोहबे, भास्कर मगरदे, शारिक खान, अरूण श्रीवास्तव,मधु पाटनकर, राजेन्द्र साहू, सतीश बडोनिया, भोला खंडेलवाल, देवीदास खाडे, जिपं सदस्य जगन उइके, जपं सदस्य कमल मालवीय, राजेश शर्मा, कैलाश धोटे, भगवत चढोकार, पवन यादव, गीतेश बारस्कर, पिंटू महाले, सतीश महाते सहित बडी संख्या में गंज व कोठीबाजार मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे। लाईव प्रसारण का समन्वय अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अबिजर हुसैन और जिला सोशल मीडिया प्रभारी जीवन बुवाड़े ने किया।



