बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Alert: ताप्ती बैराज से पानी लाने वाली पाइप लाइन फूटी, सोमवार को हो सकती है सप्लाई प्रभावित

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    बैतूल शहर में सप्लाई के लिए खेड़ी स्थित ताप्ती बैराज से पानी पहुंचाने वाली पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। परसोड़ा में चल रहे नेशनल हाइवे (NH) पर पुल निर्माण कार्य के दौरान रविवार को पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हुई। इससे ताप्ती बैराज से पानी की सप्लाई बंद हो गई है। इसके चलते सोमवार को शहर में जल आपूर्ति (water supply) प्रभावित हो सकती है।

    बैतूल शहर की जल आपूर्ति अब मुख्य रूप से खेड़ी में स्थित ताप्ती नदी पर बने बैराज से होती है। माचना एनीकट का पानी अब कम ही लिया जाता है। वैसे भी अब दोनों जगह से पानी लेने पर ही शहर में पर्याप्त जल आपूर्ति हो पाती है। अब शहर में पानी की सप्लाई के थोड़ा प्रभावित होने के आसार है। दरअसल, परसोड़ा के पास बैतूल-इंदौर नेशनल हाइवे पर पुल बनाने का काम चल रहा है। इस कार्य के दौरान ही यह पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे बैराज से पानी की सप्लाई बंद हो गई है।

    दो स्रोतों में से एक मुख्य स्रोत से पानी मिलना पूरी तरह बंद हो जाने से सोमवार को सप्लाई पर असर पड़ सकता है। माचना एनीकेट में अभी हालांकि भरपूर पानी है। लेकिन, अकेले यहां से शहर की सभी टंकियों को भर पाना संभव नहीं है। ऐसे में सोमवार को शहर के कुछ इलाकों में जल आपूर्ति कुछ हद तक प्रभावित हो सकती है।

    नगर पालिका बैतूल ने हालांकि पाइप लाइन के क्षतिग्रस्त होते ही सुधार कार्य शुरू कर दिया है। नपा की कोशिश यही है कि एन महाशिवरात्रि पर्व पर सप्लाई पर असर ना पड़े। लेकिन कल शाम तक ही सुधार कार्य पूरा होने की उम्मीद है। ऐसे में सोमवार दिन में शहर के कुछ हिस्सों में थोड़ी दिक्कत हो सकती है। इधर पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने पर नगर पालिका द्वारा काम कर रही कम्पनी को नोटिस देने की भी तैयारी है।

    ताप्ती बैराज से पानी लाने वाली पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। उसका सुधार कार्य शुरू कर दिया है। हमारी कोशिश है कि शहर की जल आपूर्ति प्रभावित ना हो। हालांकि कल शाम तक ही सुधार कार्य हो सकेगा। ऐसे में कुछ क्षेत्रों में थोड़ी परेशानी सोमवार को हो सकती है। अभी माचना एनीकेट से पानी लिया जा रहा है।
    बृजेश खानुरकर
    प्रभारी, जल शाखा
    नगर पालिका परिषद, बैतूल

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button