बड़ी खबरें

Akshaya Tritiya Par Kya Kharide: अक्षय तृतीया पर सोना नहीं सिर्फ 10 रुपए की ये चीज खरीदने से प्रसन्न होगी माता लक्ष्मी

Akshaya Tritiya Par Kya Kharide: Not gold on Akshaya Tritiya, Mata Lakshmi will be happy to buy only this thing of 10 rupees

Akshaya Tritiya Par Kya Kharide: अक्षय तृतीया पर सोना नहीं सिर्फ 10 रुपए की ये चीज खरीदने से प्रसन्न होगी माता लक्ष्मी
Source: Credit – Social Media

Akshaya Tritiya Par Kya Kharide: आज अक्षय तृतीया है और आज के दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है। अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त में माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। जीवन में धन, संपत्ति, सुख और समृद्धि के लिए माता लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। यदि आपका बजट नहीं है और आप सोना नहीं खरीद सकते है तो आप सिर्फ 10 रुपए की एक चीज खरीदकर भी माता लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते है। चलिए जानते है ऐसी कौन सी चीज है…

जौ खरीदना होता है सबसे शुभ

जौ को सृष्टि का सबसे पहला अन्न माना जाता है। जौ को संस्कृत में यव कहते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जौ भगवान विष्णु का प्रतीक माना जाता है। यह एक पूर्ण फसल है। कहा जाता है कि ब्रह्म देव ने जब सृष्टि की रचना की तो सबसे पहले जौ की उत्पत्ति हुई। इसे पूजा-पाठ और हवन में भी विशेष स्थान प्राप्त है। नवरात्रि के दिनों में जौ बोने की परंपरा है। अक्षय तृतीया के दिन जौ खरीदना बेहद शुभ होता है। इस दिन पूजा में माता लक्ष्मी को भी जौ अर्पित करने चाहिए। पूजा के पश्चात इस जौ को लाल कपड़े में लपेटकर अपने घर के धन स्थान पर रखने से घर की धन संपत्ति बढ़ती है।

अक्षय तृतीया 2023 तिथि

हिंदू पंचांग के अनुसार, बैसाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 22 अप्रैल 2023 को सुबह 7:49 से शुरू होगी और 23 अप्रैल 2030 को सुबह 7:45 पर समाप्त हो जाएगी।

जौ पूजा से प्रसन्न होंगी माता लक्ष्मी

अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त में माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। उस पूजा में आपको जौ का उपयोग करना चाहिए। जौ से पूजा होने पर माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी और आपका घर धन-धान्य से भरा रहेगा। जौ भगवान विष्णु का प्रतीक है। अक्षय तृतीया के दिन की गई पूजा का पुण्य फल अक्षय रहेगा। अक्षय तृतीया को पूजा के समय आप माता लक्ष्मी को उनकी प्रिय वस्तुएं अर्पित करें. पूजा में कमल का फूल या लाल गुलाब का फूल, कमलगट्टा, पीली कौड़ियां, मखाने की खीर, बताशा, दूध से बनी मिठाई चढ़ा सकते हैं।

धर्म/अध्यात्म अपडेट की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button