लाइफस्टाइल अपडेटखानपान अपडेट

Akharot ka Halava: सर्दियाेंं में खाए ये सेहतमंद हलवा, नही भूला पाएंगें स्‍वाद, रेसिपी भी है बेहद आसान

Akharot ka Halava: मीठे की बात हो रही हो और हलवा (halava) किसी को पसंद ना ऐसा अमूमन कम ही देखने को मिलता है। हमारे देश में सबसे ज्यादा खाए जाने वाले मीठों में रसमलाई, रसगुल्ला, गुलाब जामुन, और काजू कतली जैसी मिठाईयां है। अगर इसके अलावा हम हलवे की बात करें तो मूंग का हलवा (moong ka halava), काजू का हलवा (kaajoo ka halava) और भी बहुत सारे हलवे जो देश में सबसे ज्यादा कंज्यूम किए जाते हैं। इसी तरह हम आपको आज एक फेमस हलवे की रेसिपी बता रहे हैं जिसे सर्दियों में आप खाएंगे तो आपको अच्छी सेहत के साथ-साथ नया टेस्ट भी मिल जाएगा। तो चलिए जानते हैं इस खास रेसिपी के बारे में

इन सामग्रियों की पड़ेगी जरूरत (You will need these materials)

इस रेसिपी के लिए आपको दो कप दरदरे पिसे हुए अखरोट, एक चौथाई कप कटे हुए अखरोट, एक चौथाई कप दूध, गुड़ (स्वादानुसार), देसी घी, थोड़ा केसर और एक चम्मच इलायची पाउडर की आवश्यकता होगी।

स्टेप-1

कटे हुए अखरोट को महक आने तक भूनें।
अखरोट का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में कटे हुए अखरोट को हल्का सुनहरा भूरा होने या महक आने तक भूनें, फिर गैस बंद कर दें और अखरोट को एक प्लेट में निकाल दें।

अब एक सॉस पैन में दूध, केसर, इलायची और गुड़ डालकर उबाल लें। उबाल आने के बाद गैस की आंच को कम कर दें और मिश्रण को कुछ देर तक उबलने दें।

स्टेप-2
अखरोट का पाउडर भूनकर दूध के मिश्रण में मिलाएं। अब अखरोट के पाउडर को एक पैन में भून लें, फिर एक भारी तले की कढ़ाई में देसी घी गर्म करके उसमें दरदरा पिसा हुआ अखरोट का पाउडर मध्यम आंच पर तब तक भूनें जब तक कि उसमें से भुनी हुई महक न आ जाए या अखरोट हल्के भूरे रंग के न हो जाएं।

इसके बाद अखरोट के पाउडर में दूध का मिश्रण धीरे-धीरे डालें और हलवे को करछी से चलाते रहें, फिर इसमें कटे हुए अखरोट डालकर मिलाएं।

स्टेप-3
कटे हुए अखरोट को हलवे में अच्छी तरह मिलाने के बाद आंच बंद कर दें। ध्यान रखें कि इसकी कंसिस्टेंसी न तो ज्यादा गाढ़ी होनी चाहिए और न ही ज्यादा पतली।

अब हलवे को कुछ समय के लिए थोड़ा ठंडा होने दें ताकि यह सही बनावट प्राप्त कर सके।

इसके बाद हलवे के मिश्रण को एक प्लेट में डालकर इसे चौकोर आकार में काट लें, फिर इसके ऊपर थोड़े कटे हुए अखरोट डालकर इसे गर्मागर्म परोसें।

अखरोट के हलवे का सेवन सर्दियों के दौरान करना अच्छा है क्योंकि यह आपके शरीर को गर्म रखकर आपको कड़ाके की ठंड से राहत देने में काफी हद तक मदद कर सकता है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button