Aeroplan mileage: कार और बाइक का तो एवरेज सब पूछते है लेकिन पता है 1 लीटर पेट्रोल में कितना चलता है हवाई जहाज
Aeroplan mileage: Everyone asks the average of car and bike, but do you know how much the airplane runs in 1 liter of petrol

Aeroplan mileage: कार हो या बाइक खरीदने से पहले हर कोई उसका माइलेज जरूर जानना चाहता है। लेकिन क्या आपको पता है एक हवाई जहाज का माइलेज कितना होता है। आज हम आपको हवाई जहाज 1 लीटर ईंधन में कितना चलता है और क्या उसका माइलेज होता है इसकी पूरी जानकारी दे रहे है। शायद आप भी ये जानने की जिज्ञासा रखते होंगे कि आखिर एक लीटर ईंधन में हवाई जहाज कितनी किलोमीटर दूरी तय कर सकता है।
- Also Read : Citroen eC3: अब टाटा और मारुति का क्या होगा! आ गई 320km की रेंज वाली शानदार इलेक्ट्रिक कार, कीमत भी बस इतनी
सबसे बड़ा विमान बोइंग 747 विमान
सबसे बड़ा और जाना माना विमान बोइंग 747 विमान के हिसाब से हम आपको इस खबर में हवाई जहाज के माइलेज के बारे में बताते है।
आपको बता दें इस विमान में लगभग स्पीड 900 किलोमीटर प्रति घंटे होती है। इसमें लगभग 500 यात्री सफर कर सकते हैं। इस विमान में ईधन की खपत की बात करें तो प्रति सेकंड में ये लगभग 4 लीटर तक ईंधन की खपत करता है यानी एक मिनट की यात्रा के लिए ये विमान 240 लीटर ईंधन खर्च करता है। इस हिसाब से विमान एक लीटर ईंधन में लगभग 0.8 किलोमीटर की दूरी तय करते हैं।
बोइंग 747 विमान अन्य जानकारीAeroplan mileage
अब आप सोच रहे होंगे अगर ये विमान एक लीटर ईंधन में लगभग 0.8 किलोमीटर की दूरी तय करते हैं तो आखिर बोइंग 747 विमान में लगभग कितनी खपत आती है, तो बता दें कि बोइंग 747 विमान एक किलोमीटर में लगभग 12 लीटर फ्यूल की खपत करता है। एक खास बात हम आपको और बता देते है इस हावी जहाज यानी बोइंग 747 विमान को जंबो जेट या आसमान की रानी भी कहा जाता है।



