बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

administrative action : बैतूल के दर्जन भर सचिवों पर लटक रही बर्खास्तगी की तलवार, तीन की वार्षिक वेतन वृद्धि रोकी, यह है वजह

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    बैतूल जिले में विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत स्वीकृत निर्माण कार्यों में वित्तीय अनियमितता एवं भ्रष्टाचार के कई मामले सामने आए हैं। इन अनियमितताएं करने वालों के खिलाफ जिला पंचायत सीईओ द्वारा कड़ी अनुशासनात्मक एवं वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। यही वजह है कि जिले के दर्जन भर सचिवों पर जहां बर्खास्तगी की तलवार लटक रही है। वहीं 3 की वार्षिक वेतन वृद्धि रोक दी गई है।

    सर्वशिक्षा अभियान सहित अन्य योजनाओं के तहत स्वीकृत निर्माण कार्यों में लगभग 52 करोड़ 43 लाख 729 रुपए की वित्तीय अनियमितता सामने आई है। इस मामले में बैतूल जिला पंचायत सीईओ अभिलाष मिश्रा द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए तीन पंचायत सचिवों की आगामी तीन-तीन वेतन वृद्धियाँ असंचयी प्रभाव से रोकी जाने की शास्ति अधिरोपित कर दंडित किया गया है। साथ ही 12 पंचायत सचिवों को पद से पृथक करने की शास्ति अधिरोपित करने को लेकर नोटिस जारी किए गए हैं।

    निर्माण कार्य पूर्ण नहीं करने एवं नोटिस का समाधान कारक स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में संबंधित पंचायत सचिव को म.प्र. पंचायत सेवा ग्राम पंचायत सचिव, भर्ती और सेवा की शर्ते नियम 2011 के संशोधित नियम अगस्त 2017 के नियम 7 (3) (क) के तहत पद से पृथक की शास्ति अधिरोपित करने की चेतावनी जिला पंचायत सीईओ ने दी है।

    पीएम आवास फर्जीवाड़ा: मुख्य आरोपी अमरलाल नागले इंदौर से गिरफ्तार

    इन सचिवों की वेतनवृद्धि रोकी

    सर्वशिक्षा अभियान के तहत स्वीकृत शाला भवन, अतिरिक्त कक्ष, शौचालय निर्माण के लिए निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत को राशि जारी होने के बाद भी निर्माण कार्य पूरे नहीं किए गए हैं। इनमें लगभग साढ़े बारह लाख रुपए की अनियमितता करने के मामले में जिला पंचायत सीईओ बैतूल ने तीन पंचायत सचिवों को तीन-तीन वेतन वृद्धियां असंचयी प्रभाव से रोक दी है।

    पीएम आवास फर्जीवाड़ा का तीसरा आरोपी प्रवीण गायकवाड़ भी गिरफ्तार

    श्री मिश्रा द्वारा 9 मई 2022 को पारित आदेश में लक्ष्मण मवासे, सचिव ग्राम पंचायत कामठामाल जनपद पंचायत चिचोली, फगनलाल उइके सचिव ग्राम पंचायत बांसपानी जनपद पंचायत बैतूल तथा नरेश भारद्वाज सचिव ग्राम पंचायत लिखड़ी जनपद पंचायत बैतूल को निर्माण कार्य पूर्ण करने में दायित्वों का दोषी पाए जाने के फलस्वरूप आगामी तीन-तीन वेतन वृद्धियाँ असंचयी प्रभाव से रोकी जाने की शास्ति अधिरोपित कर उन्हें दंडित किया है।

    Action : बैतूल की प्रभातपट्टन जनपद पंचायत के सीईओ इंदोरकर सस्पेंड, पीएम आवास में लापरवाही पड़ी भारी

    इन पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार

    सर्वशिक्षा अभियान सहित अन्य योजनाओं के निर्माण कार्यों में लगभग 39.33 लाख रुपए की वित्तीय अनियमितता एवं दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही के 12 सचिव दोषी पाए गए हैं। जिला पंचायत सीईओ ने इन 12 पंचायत सचिवों को नोटिस जारी कर समक्ष में उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने के लिए आदेशित किया है। नियत अवधि में निर्माण कार्य पूर्ण नहीं करने तथा समाधान कारक स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में संबंधित पंचायत सचिवों को पद से पृथक की शास्ति अधिरोपित करने की चेतावनी जिला पंचायत सीईओ ने दी है।

    Action : ठेके पर बन रहे थे पीएम आवास, ठेकेदार पर कराई एफआईआर, जिपं सीईओ की ऑन द स्पॉट कार्रवाई

    जिन पंचायत सचिवों को पद से पृथक करने के संबंध में नोटिस जारी किया है उनमें हेमराज घोरसे सचिव ग्राम पंचायत दामजीपुरा, गन्नू सिंह उइके सचिव ग्राम पंचायत कासमारखंडी, अक्षय आर्य प्रभारी सचिव ग्राम पंचायत खैरा, रमेश उमरे प्रभारी सचिव ग्राम पंचायत पलासपानी, दिलीप पवार सचिव ग्राम पंचायत माथनी, कमलाकर वागद्रे सचिव ग्राम पंचायत बरखेड़, रामसिंह धुर्वे सचिव ग्राम पंचायत खाबड़ी, मयंक मवासे सचिव ग्राम पंचायत पाँढरा, विनोद चौरसिया तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत कुंडी वर्तमान सचिव ग्राम पंचायत झोली, सूर्यकांत झरबड़े तात्कालीन सचिव ग्राम पंचायत चिरापाटला वर्तमान सचिव ग्राम पंचायत मानी, विनोर कलमे प्रभारी ग्राम पंचायत टोकरा एवं संतोष शिवहरे ग्राम पंचायत बोडरैयत शामिल हैं।

    कार्य में लापरवाही के चलते गिरी कान्हेगांव सचिव पर गाज, जिपं सीईओ ने दिए हटाने के निर्देश

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button