बैतूल अपडेट

Adipurush Film on Controversy : आदिपुरूष फिल्म का विरोध, राष्ट्रीय हिंदू सेना ने उतरवाए टॉकीजों से पोस्टर, फूंके पुतले, प्रतिबंध की मांग

Adipurush film on controversy: Protest against Adipurush film, Rashtriya Hindu Sena removed posters from talkies, burnt effigies, demanded ban

Adipurush Film on Controversy : आदिपुरूष फिल्म का विरोध, राष्ट्रीय हिंदू सेना ने उतरवाए टॉकीजों से पोस्टर, फूंके पुतले, प्रतिबंध की मांग Adipurush Film on Controversy : (बैतूल)। आदिपुरुष फिल्म का बैतूल जिले में भी विरोध शुरू हो गया है। राष्ट्रीय हिन्दू सेना के द्वारा रविवार को गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के नाम पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर फिल्म पर मध्यप्रदेश में प्रतिबंध लगाने की मांग की गई। इससे पूर्व फिल्म के निर्माता, निर्देशक, लेखक और कलाकारों का कांतिशिवा चौक पर पुतला दहन किया गया और टॉकीजों पर से फिल्म के पोस्टर उतवाए गए।

इस संबंध में युवा जिला अध्यक्ष संजय यादव ने बताया कि पूरे विश्व में एक साथ फिल्म आदिपुरूष रिलीज हुई है। जिसमें क्रिएटिव लिबर्टी के नाम पर हिन्दू आस्थाओं पर कुठाराघात किया गया है। जिला संयोजक आकाश राठौर और विभाग सहमंत्री गंगाधर तफ्तार ने बताया कि फिल्म में भगवान हनुमान का किरदार निभाने वाले एक्टर को चमड़े के वस्त्र पहनाए गए हैं। हनुमानजी बिना मूंछों के दाढ़ी वाले और फिल्म में श्री हनुमान के द्वारा कुछ स्थानों पर टपोरी जैसी भाषा का उपयोग किया गया है।

Adipurush Film on Controversy : आदिपुरूष फिल्म का विरोध, राष्ट्रीय हिंदू सेना ने उतरवाए टॉकीजों से पोस्टर, फूंके पुतले, प्रतिबंध की मांगविभाग सह महामंत्री सचिन महाजन ने कहा कि रावण को काजल भरी आंखें और लंबी दाढ़ी वाला बताया गया जिसमें उसका लुक खिलजी की तरह लगता है। उल्लेखनीय है कि रावण महा बलशाली, महाज्ञानी और शिव का महाभक्त था। रावण की कई स्थानों पर पूजा होती है। फिल्म के कई स्थानों पर संवाद, वेश भूषा आपत्तिजनक है। ज्ञापन में कहा गया है कि हिन्दू भावनाओं को देखते हुए फिल्म पर पूरे प्रदेश में प्रतिबंध लगाया जाए अन्यथा राष्ट्रीय हिन्दू सेना उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

Adipurush Film on Controversy : आदिपुरूष फिल्म का विरोध, राष्ट्रीय हिंदू सेना ने उतरवाए टॉकीजों से पोस्टर, फूंके पुतले, प्रतिबंध की मांगविरोध के दौरान यह थे मौजूद (Adipurush Film on Controversy)

ज्ञापन सौंपते समय प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय, प्रदेश संयोजक पवन मालवीय, मध्य भारत प्रांत प्रवक्ता अखिलेश वाघमारे, भाजपा नेता राहुल वरकड़े, विभाग अध्यक्ष दीपक कोसे, विभाग युवा अध्यक्ष मनीष मालवीय, तहसील संयोजक विक्रांत कनाठे, युवा जिला उपाध्यक्ष निखिल धाड़से, युवा जिला महामंत्री अमित यादव, प्रखंड अध्यक्ष स्वप्निल पंवार, प्रखंड संयोजक राधेश्याम यादव, नगर मीडिया प्रमुख अक्की महतकर, नगर सहमंत्री ऋषभ झरबड़े, प्रखंड अध्यक्ष लोकेश रावत, प्रखंड समन्वयक प्रमुख सचिन विश्वकर्मा, नगर उपाध्यक्ष प्रवीण साहू, नगर संगठन मंत्री पवन नानकर, प्रखंड उपाध्यक्ष नवनीत जावलकर, बंटी यादव, प्रखंड महामंत्री सचिन वागदरे, नगर महामंत्री मौसम मालवीय, सहित संगठन के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button