Adi Karmyogi Abhiyan 2025: जनजातीय ग्रामों में विकास की नई पहल: शुरू हुआ आदि कर्मयोगी अभियान
Adi Karmyogi Abhiyan 2025: बैतूल। जिले के जनजातीय बाहुल्य ग्रामों में सुशासन का प्रभावी सिस्टम लागू करने, इन क्षेत्रों में योजनाओं की सेचुरेशन, विकास कार्यों की जन आधारित प्लानिंग और समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही निराकरण के लिए केन्द्र सरकार द्वारा आदि कर्मयोगी अभियान प्रारंभ किया गया है।
इस अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में सभी जिला अधिकारियों को अभियान के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।
कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने दिया मार्गदर्शन (Adi Karmyogi Abhiyan 2025)
कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में जनहितैषी योजनाओं और विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आदि कर्मयोगी अभियान केन्द्र सरकार की अभिनव पहल है।

हर सप्ताह होगी एक घंटे की जनसुनवाई (Adi Karmyogi Abhiyan 2025)
सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी अभियान के संबंध में जारी निर्देशों, जिसमें प्रमुख रूप से आदि कर्मयोगी, आदि सहयोगी और आदि साथी के गठन की कार्यवाही शीघ्र सुनिश्चित कराएं। साथ ही प्रत्येक ग्राम स्तर पर समस्याओं के निराकरण के लिए आदि सेवा केन्द्रों की स्थापना करें और यहां साप्ताहिक एक घंटे की जनसुनवाई का सिस्टम भी लागू किया जाए।
कर्मचारी निभाएंगे कर्मयोगी की भूमिका (Adi Karmyogi Abhiyan 2025)
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अक्षत जैन ने बताया कि जनजातीय बाहुल्य ग्रामों में आदि कर्मयोगी, आदि सहयोगी एवं आदि साथी का गठन किया जाना है। जिले के विभिन्न विकास संबंधी विभागों के जिला, ब्लॉक एवं पंचायत स्तरीय कर्मचारी आदि कर्मयोगी होंगे।

स्थानीय कर्मचारी कहलाएंगे सहयोगी (Adi Karmyogi Abhiyan 2025)
इसी प्रकार ग्रामों के स्थानीय अध्यापक, चिकित्सक एवं युवा आदि सहयोगी कहलाएंगे जिनका चयन ग्रामीणों द्वारा किया जाएगा। इसी प्रकार क्षेत्रीय स्व सहायता समूह की महिलाएं जनजातीय वर्ग के बुजुर्ग एवं वालंटियर का आदि साथी के रूप में चयन किया जाएगा।
15 नवंबर तक के लिए यह लक्ष्य तय (Adi Karmyogi Abhiyan 2025)
उन्होंने बताया कि आदि कर्मयोगी अभियान के तहत 15 नवंबर 2025 तक जनजातीय बाहुल्य ग्रामों में योजनाओं का शत प्रतिशत सेचुरेशन, ग्रामीण स्तरीय विजन प्लान-2030 का निर्माण, योजनाओं की जानकारी एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए आदि सेवा केन्द्र की स्थापना एवं इन क्षेत्रों में एक घंटे की साप्ताहिक जनसुनवाई किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
जिपं सीईओ होंगे जिला नोडल अधिकारी (Adi Karmyogi Abhiyan 2025)
उन्होंने अभियान की कार्ययोजना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय नोडल अधिकारी सीईओ जिला पंचायत होंगे एवं समस्त सीईओ जनपद ब्लॉक स्तरीय नोडल अधिकारी रहेंगे। इसी प्रकार प्रत्येक विभाग से जिला एवं ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर का नामांकन प्रत्येक विभाग के जिला अधिकारी द्वारा किया जाएगा।
मास्टर ट्रेनर को राज्य से मिलेगा प्रशिक्षण (Adi Karmyogi Abhiyan 2025)
सर्वप्रथम जिला मास्टर्स ट्रेनर्स को राज्य स्तर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसके उपरांत जिला स्तरीय ट्रेनर्स ब्लॉक मास्टर ट्रेनर को प्रशिक्षण देंगे। अभियान के तहत ऐसे गैर सरकारी संगठनों को भी सम्मिलित किया जाएगा, जिन्हें जनजातीय क्षेत्रों में कार्य करने का अनुभव हो।
कलस्टर में बांटे जाएंगे जनजातीय ग्राम (Adi Karmyogi Abhiyan 2025)
उन्होंने बताया कि अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जनजातीय बाहुल्य ग्रामों को क्लस्टर में बांटा जाएगा। प्रत्येक क्लस्टर में लगभग 10 से 15 ग्राम होंगे। उन्होंने कहा कि सभी जनपद सीईओ आगामी स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं में अभियान के संबंध में ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दें और आदि कर्मयोगी, आदि सहयोगी और आदि साथी का चयन किया जाएं। जिससे चयन उपरांत ब्लॉक मास्टर ट्रेनर्स के माध्यम से सभी को प्रशिक्षण दिया जा सके।
जिला एवं ब्लॉक स्तरीय मॉनिटरिंग सेल (Adi Karmyogi Abhiyan 2025)
सीईओ जिला पंचायत श्री जैन ने बताया कि अभियान की सतत मॉनिटरिंग के लिए जिला एवं ब्लॉक स्तरीय मॉनिटरिंग सेल का गठन किया जाएगा। मॉनिटरिंग सेल के अंतर्गत संबंधित नोडल अधिकारी होंगे एवं सदस्य के रूप में मास्टर ट्रेनर व गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि होंगे। सेल द्वारा साप्ताहिक रूप से अभियान के क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी। (Adi Karmyogi Abhiyan 2025)
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



