बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Action : नपा कर्मचारियों से अभद्रता करने वाले सहायक लेखापाल को हटाया, संयुक्त संचालक ने जारी किए आदेश

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    नगर परिषद घोड़ाडोंगरी में कर्मचारियों से अभद्रता करने वाले सहायक लेखापाल रमेश पांसे को घोड़ाडोंगरी से हटा दिया गया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के नर्मदापुरम संभाग के संयुक्त संचालक सुरेश कुमार बेलिया ने इस आशय के आदेश जारी कर दिए हैं।

    जारी आदेश में कहा गया है कि कार्यालयीन आदेश द्वारा रमेश पांसे सहायक लेखापाल नगर पालिका परिषद बैतूल को नवगठित नगर परिषद घोड़ोडोगरी के लेखा कार्य हेतु सप्ताह में 2 दिवस संलग्न किया गया था। उक्त आदेश तत्काल प्रभाव निरस्त किया जाता है।

    उल्लेखनीय है कि आज ही सहायक लेखापाल रमेश पांसे द्वारा नपा कर्मी के साथ अभद्र व्यवहार एवं जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया था। जिस पर नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के समस्त कर्मचारी आक्रोशित हो गए और नगर परिषद कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों द्वारा सहायक लेखापाल रमेश पांसे पर कार्रवाई की मांग की जा रही थी। उनकी मांग पूरी हो गई है।

    नपा कर्मियों की हड़ताल के चलते नगर में सफाई व्यवस्था, पानी सप्लाई सहित अन्य कार्य ठप हो गए थे। वहीं इस गर्मी के मौसम में आए दिन आगजनी की घटना भी हो रही है। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी भी हड़ताल पर थे। ऐसे में फायर ब्रिगेड की सेवाएं भी ठप पड़ी थी। यदि आगजनी की घटना होती है तो बड़ी हानि होने से इनकार नहीं किया जा सकता।

    Strike : लेखापाल ने की कर्मचारी से अभद्रता, नपाकर्मी गए हड़ताल पर, धरने पर बैठे, कहीं आग लगी तो हो जाएगा सब खाक

    नपाकर्मी संजू साहू ने बताया कि सहायक लेखापाल रमेश पांसे आए दिन कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार करते हैं। आज भी उन्होंने कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार किया एवं जान से मारने की धमकी दी। जिस पर सभी कर्मचारियों ने काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दी। नगर परिषद कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए थे।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button