बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Achievement : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया सारिका घारू का सम्मान, कर रही हैं यह महत्वपूर्ण कार्य

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अपने नागपुर स्थित निवास पर मध्यप्रदेश की विज्ञान प्रसारक सारिका घारू का सम्मान किया। एसोसियेशन फाॅर रिसर्च एंड ट्रेनिंग इन बेसिक साइंस एजुकेशन नागपुर द्वारा सारिका घारू को इस सम्मान के लिये चुना गया। इस अवसर पर विगत 35 वर्षो से देश में लाखों बच्चों को विज्ञान से जोड़ने वाले सुरेश अग्रवाल उपस्थित थे।

    इधर सारिका की बोतल भी गटक गई दूध, बताया- कोई चमत्कार नहीं है बल्कि इन कारणों से दूध-जल पी रहे नंदी बाबा

    एआरटीबीएसई के सचिव सुरेश अग्रवाल ने कहा कि सारिका को यह सम्मान बच्चों तथा आम लोगों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी लोकप्रियकरण में उत्कृष्ट प्रयास के लिये तथा विज्ञान के प्रति अभिरूचि बढ़ाने की दिशा में उत्कृष्ट प्रयासों के लिये दिया गया है।

    सारिका का सवाल: वैज्ञानिक शब्द सुनते ही क्यों नहीं बनती मस्तिष्क में महिलाओं की छवि…?

    सम्मान कायर्क्रम केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के निवास पर आयोजित किया गया। इसमें उन्होंने नवाचारों की जानकारी प्राप्त करने के साथ सारिका को ट्राफी, प्रमाण पत्र के अतिरिक्त स्मृति चिन्ह के रूप में वस्त्र भी भेंट किये।

    सारिका ने किया अहम खुलासा: पूरी तरह सबेरा होने में लगते हैं इतने मिनट

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button