Accountant Suicide Case Betul: बैतूल में एकाउंटेंट की आत्महत्या मामले का खुलासा, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार
Accountant Suicide Case Betul: बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल में एकाउंटेंट द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में कोतवाली बैतूल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी और कोई नहीं उनका ही एक रिश्तेदार है। उसकी धमकियों से दहशत में आकर एकाउंटेंट ने यह कदम उठाया था। आरोपी ग्वालियर के मुरार का रहने वाला है।
पुलिस विभाग बैतूल के जनसंपर्क अधिकारी द्वारा जारी प्रेस नोट में जानकारी दी गई है कि पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेंद्र जैन के निर्देशन में जिले में गंभीर अपराधों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। मामलों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की है।

24 सितंबर को लगाई थी फांसी
थाना कोतवाली बैतूल को 24 सितंबर 2025 को सूचना प्राप्त हुई कि सोनाहिल कॉलोनी निवासी और पेशे से एकाउंटेंट प्रदीप बारंगे पिता बाबूलाल बारंगे अपने मकान में फांसी पर लटके पाए गए हैं। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची एवं मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की गई।
परिजनों ने दी यह जानकारी
जांच के दौरान मृतक के परिजनों के कथन लिए गए। जिसमें मृतक की पुत्री ने बताया कि उसके नंदोई अभिषेक राणा पिता वीरेंद्र राणा निवासी मुरार, ग्वालियर द्वारा उसे फोन पर अश्लील गालियां एवं धमकियाँ दी जा रही थीं।

समझाइश पर दी गई धमकियां
इस संबंध में जब मृतक प्रदीप बारंगे ने आरोपी को समझाने का प्रयास किया तो आरोपी ने मृतक को गंदी-गंदी गालियां दी जाकर अपमान सूचक शब्द कहे। साथ ही उनकी बेटी को नुकसान पहुंचाने की तथा देख लेने की धमकियाँ दीं। आरोपी ने लगातार फोन कर मानसिक प्रताड़ना पहुंचाई।
मानसिक रूप से हो गए आहत
आरोपी की इन हरकतों से मानसिक रूप से आहत होकर मृतक ने पहले अपने हाथ की नस काटी और बाद में घर की पहली मंजिल की रेलिंग पर नायलॉन की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
बयान और पीएम से स्थिति स्पष्ट
मृतक श्री बारंगे के द्वारा हाथ की नस काटी जाने एवं डिब्बे में रक्त के समान द्रव दिखाई देने पर मामला संदिग्ध दिखाई दे रहा था। लेकिन, विवेचना के दौरान परिजनों के कथनों एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हुआ कि मृतक प्रदीप बारंगे की मृत्यु फांसी लगने (आत्महत्या) से ही हुई है।
गिरफ्तार कर कोर्ट में किया पेश
इस घटना का जिम्मेदार आरोपी अभिषेक राणा निवासी मुरार, जिला ग्वालियर को मानते हुए थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 954/25, धारा 108 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण के आरोपी अभिषेक राणा को 30 सितंबर 2025 को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
- यह भी पढ़ें : Monsoon Withdrawal MP: बिदा लेता मानसून करा रहा एमपी में झमाझम, दशहरे पर भी बरसेंगे बदरा
एसपी बोले- धमकियों से डरें नहीं
एसपी वीरेंद्र जैन ने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं में देखा गया है कि आपसी विवाद और मानसिक प्रताड़ना कई बार बड़े अपराध का कारण बन जाते हैं। यदि कोई व्यक्ति आपको धमकी देता है, अशोभनीय शब्द कहता है या मानसिक दबाव डालता है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस का उद्देश्य समाज में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



