देश/विदेश अपडेटबड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Accident: फोरलेन पर तेज रफ्तार में दौड़ रही कार का टायर फटा, डिवाइडर पर घुसी

  • विजय सावरकर, मुलताई

    बैतूल-नागपुर नेशनल हाईवे-47 के नागपुर स्क्वेयर पर हुंडई की कार का टायर फटने से अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में 3 डॉक्टर सहित चार लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुलताई लाया गया है।

    जानकारी के अनुसार इंदौर निवासी डॉक्टर अपने मित्र के साथ एक अन्य मित्र की शादी में शामिल होने नागपुर जा रहे थे। इसी बीच नेशनल हाईवे पर ग्राम कामथ के सीमा क्षेत्र में नागपुर स्क्वेयर पर कार अनियंत्रित हो गई।

    कार अभिषेक चला रहा था। कार में तीन डॉक्टर रविंद्र, शैलेंद्र एवं अनुपम सहित 4 लोग सवार थे। तेज रफ्तार कार का अगला टायर फटने से अनियंत्रित होकर सड़क छोड़ डिवाइडर पर जा घुसी।

    हादसे में दो लोगों को अधिक चोट आई है। दुर्घटना की गंभीरता का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि इंदौर से नागपुर और जा रही कार का मुंह वापस इंदौर की ओर हो गया।

    प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार में एयरबैग होने के कारण जान माल की गंभीर हानि नहीं हुई। अन्यथा दुर्घटना जितनी भीषण थी, उससे बड़ा नुकसान हो सकता था। सभी घायलों को मुलताई स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है।

  • Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button