बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Accident : स्टेट हाईवे पर हादसे में युवक की मौत; कुएं में उतरे युवक की जहरीली गैस से मौत, एक गंभीर

File Photo

बैतूल। जिले के बैतूल-परासिया स्टेट हाईवे (Betul-Parasia State Highway) पर साइन बोर्ड से टकरा कर एक युवक की मौत हो गई। उधर आमला थाना क्षेत्र में कुएं में उतरे एक युवक की जहरीली गैस (poisonous gas) की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। वह कुएं में गिरे कबूतर को निकालने उतरा था। वहीं एक अन्य युवक की हालत गंभीर है। पुलिस दोनों मामलों में मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह बैतूल-परासिया स्टेट हाईवे पर चिखलार के पास एक हादसा हो गया। बोरी निवासी प्रभु कासदे (20) इस हाईवे से गुजर रहा था। इस बीच चिखलार के पास सड़क किनारे लगे साईन बोर्ड से उसकी बाईक टकरा गई। हादसे में प्रभु की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। मृतक का शव जिला अस्पताल बैतूल लाया गया। यहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है। पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।

उधर आमला थाना क्षेत्र में कुएं की जहरीली गैस से एक युवक की मौत हो गई। यह हादसा आमला-तोरणवाड़ा मार्ग पर स्थित मदरलैंड स्कूल के पास हुआ। सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची है। पुलिस के मुताबिक रविवार को मजदूर दुर्गेश का कबूतर कुएं में गिर गया था। उसको निकालने के लिए दुर्गेश कुएं मे नीचे उतर गया। कुएं में उतरने के बाद उसे घबराहट होने लगी।

File Photo

यह देखकर तोरणवाड़ा निवासी संदीप विश्वकर्मा भी उसे बचाने के लिए नीचे उतर गया। दोनों को कुएं में जहरीली गैस होने के कारण सांस लेने में तकलीफ होने लगी। जिससे दम घुटने लगा। इससे दुर्गेश की मौत हो गई। वहीं संदीप की हालत भी गंभीर है। उसे बाहर निकाल कर स्प्ताल में भर्ती कराया है।

यह भी पढ़ें… Sanp hi sanp : आठनेर के इस गांव में इमली के पेड़ से लगातार निकल रहे सांप के बच्चे, ग्रामीणों में भारी दहशत

घटना की सूचना मिलने पर आमला पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन, रात होने से कल शव कुएं से नहीं निकाला जा सका। आज सुबह युवक शव का कुएं से बाहर निकाला गया। आमला अस्पताल में शव का पीएम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें… Govansh taskari : मातोश्री लिखी जायलो से हो रही थी गोवंश की तस्करी, 40 किमी पीछा कर बरसते पानी में आधी रात को पकड़ा, ठूंस-ठूंस कर भरी थी 7 गाएं

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button