बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Accident… सिवनी में भीषण हादसा: बैतूल के एसडीओ और उनकी रेंजर पत्नी गंभीर घायल, ड्राइवर की मौके पर मौत

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    शनिवार शाम को सिवनी के पास हुए भीषण सड़क हादसे में बैतूल के पश्चिम वन मंडल के एसडीओ और उनकी रेंजर पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। वहीं चिचोली निवासी ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई। घायल अधिकारी दंपती को प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर रेफर किया है।

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक पश्चिम वन मंडल की तावड़ी-मोहदा के एसडीओ विजयेंद्र खोब्रागड़े और उनकी रेंजर पत्नी अनामिका कनोजिया आज सुबह अपने घर बालाघाट के लिए निकले थे। दूसरी ओर छिंदवाड़ा की तरफ नायब तहसीलदार गीता रहांगडाले बोलेरो गाड़ी से आ रही थी। इसी बीच सिवनी के पास चौरई विकासखंड के समसवाड़ा गांव के नजदीक दोनों वाहनों की आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। जिसमें चिचोली निवासी ड्राइवर जगदीश यादव की मौके पर ही मौत हो गई।

    हादसे में एसडीओ श्री खोब्रागड़े के हाथ में फ्रैक्चर आया है और उनकी पत्नी अनामिका के सिर तथा कान में गंभीर चोटे आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत में नागपुर रेफर कर दिया है। नायब तहसीलदार गीता रहांगडाले भी गंभीर घायल हो गईं। उनके ड्राइवर के दोनों पैरों में गंभीर चोट आई है। जिससे उनकी हालत भी नाजुक बनी हुई है।

    नायब तहसीलदार और उनके ड्राइवर को भी गंभीर हालत में नागपुर रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलने पर जगदीश यादव का परिवार उनका शव लेने चिचोली से चौरई के लिए रवाना हो गया है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button