बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Accident : बैतूल के डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत, ससुंद्रा के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, नांदपुर से लौट रहे थे वापस

  • अंकित सूर्यवंशी, आमला
    बैतूल जिले के आमला थाना क्षेत्र में ससुंद्रा के पास बीती रात एक सड़क हादसे में एक डॉक्टर की मौत हो गई। वे रात को अपने फूफाजी को छोड़ने के लिए बैतूल से नांदपुर गांव आए थे। यहां से लौटते समय किसी अज्ञात वाहन ने उनकी मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ. चंद्रकिशोर (चंदू) मानकर (44) का बैतूल में क्लिनिक है। कल वे अपने फूफाजी दिनेश बेडरे को छोड़ने के लिए नांदपुर आए थे। उनको छोड़ने के बाद बाइक से बैतूल लौट रहे थे। इसी बीच किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को ससुंद्रा के पास टक्कर मार दी। गंभीर चोट आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

    Accident: खड़े ट्रक में घुसी बाइक, युवा व्यापारी की मौत, एक गंभीर, सारणी के कालीमाई में हुआ हादसा

    उनके भतीजे ने रात करीब एक बजे उनको घर पहुंचे या नहीं, यह पूछने के लिए कॉल किया तो उनका मोबाइल डायल 100 के स्टाफ ने उठाया और घटना की जानकारी दी। इस पर उनका भतीजा दोस्तों के साथ मौके पर पहुंचा। इसके बाद शव को आमला अस्पताल लाया गया। यहां आज पोस्टमार्टम किया जाएगा। आमला पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

    दुखद : सूखी नदी के पास हुए हादसे में घायल तीसरे युवक की भी मौत, नागपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button