बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Accident : चलती बस का टूटा पट्टा, हुई दुर्घटना ग्रस्त, बाइक से भी टकराई, महिला और पुरूष घायल

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    बैतूल जिले के सारनी से होशंगाबाद जा रही राघव बस स्टेट हाईवे 43 पर चोरपांढरा गांव के पास हादसे का शिकार हो गई। चलती बस का पट्टा टूटने से बस अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही मोटर साइकिल से भीड़ गई। इस हादसे में मोटर साइकिल पर सवार महिला, पुरुष घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए बगडोना ले जाया गया है।

    Meghnad Mela : 28 मार्च को रंभा में और 29 को पोपटी में लगेंगे प्रसिद्ध मेघनाद मेले, सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम

    बताया जाता है कि सारणी से चोरपांढरा तक बस पूरी तरह नियंत्रण में थी। लेकिन, चोरपांढरा के पास बस का पट्टा टूटने से अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। अनियंत्रित होने से बस एक बाइक से टकरा गई। इससे बाइक सवार महिला और पुरूष घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर भीड़ एकत्रित होने लगी।

    इसी बीच घायल महिला को आनन-फानन में कार से बागडोना ले जाया गया। बताया जाता है कि बस में लगभग 30 सवारियां थीं, जो सारनी से होशंगाबाद के लिए बैठी थी। बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरने से कोई हताहत नहीं हुई। हालांकि सामने से आ रही बाइक से टकराने के चलते बाइक पर सवार महिला और पुरुष घायल हो गए हैं।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button