abhishek karishma relationship: जुड़ने के बाद टूट चुका था करिश्मा-अभिषेक का रिश्ता, क्या हुआ जब अचानक सालों बाद आए एक-दूजे के सामने…

abhishek karishma relationship: एक समय था जब अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर बंधन में बंधने वाले थे, लेकिन किसी वजह से अचानक रिश्ता टूट गया। अब जब कई सालों बाद करिश्मा कपूर एक पार्टी में अभिषेक बच्चन के सामने आ गई, तो वे नजरें चुराकर बचते नजर आए। इस दौरान अभिषेक की पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन भी वहीं मौजूद थी। इस दौरान एश्वर्या राय बच्चन, माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर ने पार्टी में फोटो भी क्लिक करवाई। फोटो में तीनों एक्ट्रेस काफी सुंदर लग रही है, लेकिन इन फोटो से ज्यादा चर्चा सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन के नजरें बचाने की हो रही है।
रिपोर्ट्स के अनुसान अभिषेक का रिश्ता पहले कपूर खानदान की लाडली करिश्मा कपूर संग तय हुआ था। यहां तक कि दोनों ने सगाई की अंगूठियां भी बदल ली थी लेकिन फिर अचानक ये रिश्ता टूट गया और दोनों परिवारों के बीच एक अनदेखी दीवार आ खड़ी हुई। इस वाक्ये के बाद कभी भी अभिषेक और करिश्मा को साथ नहीं देखा गया और दोनों एक दूसरे के सामने आने से भी बचते रहे। वहीं अब सालों बाद दोनों का आमना-सामना हुआ मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में।

करिश्मा संग ऐश्वर्या ने खिंचवाई संग तस्वीर
मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में करिश्मा कपूर भी पहुंची थीं उन्होंने इंस्टाग्राम पर यहां की तस्वीर शेयर की थी। इनमें से एक तस्वीर की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है क्योंकि इस फोटो में करिश्मा के साथ ऐश्वर्या राय पोज देती नजर आ रही हैं। ये पहली बार हुआ है जब करिश्मा और ऐश्वर्या की साथ में तस्वीर आई हो जिसके बाद से एक बार फिर भूली बिसरी बातें लोगों को याद आ गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस पार्टी में करिश्मा और अभिषेक जहां एक दूसरे से मिलने से कतराते रहे तो वहीं ऐश्वर्या ने मामले को इस तरह सहज कर दिया। उनकी करिश्मा संग बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है।
अभिषेक के साथ हुई थी करिश्मा की सगाई
रिपोर्ट के अनुसार अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई का ऐलान साल 2002 में किया गया था। इसके बाद धूमधाम से इनकी सगाई भी हुई थी। उस वक्त जया बच्चन ने मीडिया के सामने करिश्मा को अपनी बहू कहकर संबोधित किया था, लेकिन फिर किसी वजह से सगाई के टूटने की खबर मीडिया में छाने लगीं। तब से अब तक इनके अलग होने के कई कारण गिनाए जाते हैं। किसी ने जया बच्चन के कड़क रवैये को इसी वजह बताया तो किसी का कहना था कि बबीता इस रिश्ते से खुश नहीं थीं क्योंकि अभिषेक ने तब करियर शुरू ही किया था। लेकिन आज तक दोनों परिवारों ने कभी इसकी असली वजह नहीं बताई है।
News Source: Zeenews.india



