
श्री शिवाय नमस्तुभ्यं
पंचाग एवं राशिफल 18 मई 2023
▪️ पंडित मधुसूदन जोशी भैसदेही
Aaj ka Rashifal, Today Rashifal, Panchang 18 May 2023: पंडित मधुसूदन जोशी के अनुसार पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने/सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।
ॐ श्री गणेशाय नमः
शुभ् विक्रम् संवत् – 2080 पिंगल,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1945 शुभकृत,
मास- (अमावस्यांत) – वैशाख माह,
पक्ष- कृष्ण, (पूर्णिमांत) ज्येष्ठ माह,
तिथि- चतुर्दशी 21:42:18,
दिन- गुरुवार, सूर्य प्रविष्टे 4 ज्येष्ठ गते,
नक्षत्र- अश्विनी 07:21:26, तत्पश्चात-भरणी,
योग- सौभाग्य 19:35:18,
करण- विष्टिभद्र 10:02:08, तत्पश्चात-शकुनी,
सूर्य- वृषभ राशिगत,
चंद्र- मेष राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:30:16,
सूर्यास्त- 19:05:07,
दिन काल- 13:34:50,
रात्री काल- 10:24:38,
चंद्रोदय- 05:51:23,
चंद्रास्त- 17:57:45,
राहू काल- 13:59-15:41 अशुभ,
यम घंटा- 05:30-07:12 अशुभ,
अभिजित- 11:51-12:45 शुभ,
गंड मूल- 05:30-07:21 अशुभ,
दिक-शूल- दक्षिण दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज गुरुवार के दिन राई खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- चतुर्दशी एवं अमावस्या तिथि के दिन स्त्री-सहवास एवं तिल का तेल खाना-लगाना निषिद्ध है। शरीर एवं धन की हानि होती है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड),
दिन की शुभ चौघड़ियाँ :~
शुभ- 05:30-07:12,
चर- 10:36-12:18,
लाभ- 12:18-13:59,
अमृत- 13:59-15:41,
शुभ- 17:23-19:05,
रात्री की शुभ चौघड़ियाँ …..
अमृत- 19:05-20:23,
चर- 20:23-21:41,
लाभ- 24:17-25:36,
शुभ- 26:54-28:12,
अमृत- 28:12-29:30,
- Also Read : Long Kurtis Design: स्टाइलिश और ट्रेंडी लुक पाने के लिए ट्राई करें ये लॉन्ग कुर्ती की लेटेस्ट डिजाइन
किस ‘होरा’ में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर होता है :~
1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।
दिन का होरा चक्र …..
बृहस्पति- 05:30 – 06:38,
मंगल- 06:38 – 07:46,
सूर्य- 07:46 – 08:54,
शुक्र- 08:54 – 10:02,
बुध- 10:02 – 11:10,
चन्द्र- 11:10 – 12:18,
शनि- 12:18 – 13:26,
बृहस्पति- 13:26 – 14:34,
मंगल- 14:34 – 15:41,
सूर्य- 15:41 – 16:49,
शुक्र- 16:49 – 17:57,
बुध -17:57 – 19:05,
रात्री का होरा चक्र …..
चन्द्र- 19:05 – 19:57,
शनि- 19:57 – 20:49,
बृहस्पति- 20:49 – 21:41,
मंगल- 21:41 – 22:33,
सूर्य- 22:33 – 23:25,
शुक्र- 23:25 – 24:17,
बुध- 24:17 – 25:09,
चन्द्र- 25:09 – 26:02,
शनि- 26:02 – 26:54,
बृहस्पति- 26:54 – 27:46,
मंगल- 27:46 – 28:38,
सूर्य- 28:38 – 29:30,
राशिफल
मेष राशि :- आज का दिन आपका बहुत बढ़िया रहने वाला है। जॉब में किसी विशेष कार्य को लेकर बड़ा लाभ हो सकता है। आप कोई नई वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। आप अपने लिए और परिवार की आवश्यकता के लिए भी कुछ खरीदारी करेंगे। पहले किए गए निवेश का पूरा लाभ मिलेगा। नए वाहन का भी सुख प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आप प्यार भरे पल व्यतीत करेंगे, कहीं घूमने जाने की भी योजना बनाएंगे। सेहत में पहले से सुधार होगा। आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी। आर्थिक स्थिति में काफी हद तक सुधार आएगा। आपके जो कार्य रुक गए थे, वह भी पूरे होंगे।
शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – स्लेटी है।
वृषभ राशि :- आज का दिन आपका मिला जुला रहने वाला है। जो लोग पैतृक व्यवसाय कर रहे हैं, वह व्यवसाय में कुछ बदलाव करेंगे, जिसके लिए वह अपने वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करेंगे। बेरोजगार लोगों को अच्छा रोजगार मिलने के संकेत हैं। अविवाहित लोगों के रिश्ते की बात चल सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आप अपने बिजी दिन में से कुछ समय अपने परिवार वालों के लिए निकालेंगे, जिसमें आप उनके साथ समय व्यतीत करेंगे और कहीं घूमने भी जाने की योजना बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा लेकिन आप अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। सीनियर आपके द्वारा किए गए कार्यों से काफी खुश नजर आएंगे।
शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – केसरी है।
मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। बैंकिंग व मैनेजमेंट से संबंध जातकों का प्रमोशन संभावित है। गृह कार्य में लाभ दिख रहा है। आर्थिक दृष्टि से समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। शेयर बाजार और रिस्क वाले कार्यों से दूर रहें। माता-पिता संतान की शिक्षा के लिए अपने परिचितों से बातचीत करते हुए नजर आएंगे। छात्र एक शहर से दूसरे शहर भी शिक्षा ग्रहण करने जा सकते हैं। हायर एजुकेशन के लिए समय अच्छा है। जो युवा कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं वह अधिक मेहनत करते हुए नजर आएंगे। लव लाइफ आपकी खुशियों से भरी रहेगी।
शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – नीला है।
कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए सुखद रहने वाला है। जो लोग समाज की भलाई के लिए कार्य करते हैं, उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बच्चे आपसे कुछ फरमाइशे करेंगे, जिन्हें आप अवश्य पूरा करेंगे। बच्चों को लेकर शॉपिंग मॉल और पिकनिक पर भी जाएंगे, जहां सभी लोग मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी आपके कार्य में हाथ बटाते हुए नजर आएंगे। माता जी से आप अपने मन की बातों को साझा करेंगे। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। भविष्य के लिए आप धन का निवेश करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने प्रेमी के साथ खुशी भरे पल व्यतीत करेंगे। आस-पड़ोस में हो रहे वाद-विवाद में पड़ने से बचे।
शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – पीला है।
सिंह राशि :- आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। बेरोजगार लोगों को अच्छा रोजगार मिलेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार की तरफ से आपको कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जिन्हें आप अवश्य पूरा करेंगे। माता जी से आप अपने मन की बातों को साझा करेंगे। पिताजी आपके व्यवसाय में धन खर्च करेंगे। आप व्यवसाय से संबंधित यात्रा पर भी जाएंगे, जो यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। लक्ष्य को प्राप्त करने में चुनौती आ सकती है, लेकिन आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। परिवार संग यात्रा की योजना बनेगी। नौकरी में अपने काम के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही ना करें।
शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – गुलाबी है।
कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए सुखद रहने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होगा, जिससे खुशियां भरा माहौल होगा। आप अपने रिश्तेदारों के यहां भजन, कीर्तन में सम्मिलित होंगे। गृह निर्माण संबंधी कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। जॉब में सफलता से खुश रहेंगे। कार्यभार में वृद्धि होगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। व्यवसाय को विस्तृत करने संबंधी योजनाएं भी बनेंगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती हैं। किसी अच्छे डॉक्टर से संपर्क करें। जीवनसाथी के साथ प्यार भरे पल व्यतीत करेंगे।
शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – भूरा है।
तुला राशि :- आज का दिन आपका बढ़िया रहने वाला है। जॉब कर रहे जातकों को जॉब में नवीन अफसरों की प्राप्ति होगी। सट्टेबाजी में निवेश करने वाले लोगों को उनका धन दोगुना होकर वापस मिलेगा। प्रेम संबंधों में कुछ खटास देखने को मिलेगी। आप अपने प्रेमी को अपने मन की बात बताने में ऐसा सफल रहेंगे। पारिवारिक वातावरण बहुत ही सकारात्मक रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। बड़े सदस्यों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। किसी दूर के मित्र की सहायता से रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। आप अपने रुके हुए कार्यों को भी पूरा कर पाएंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – ग्रे है।
वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपका और दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी नए पद की प्राप्ति को लेकर उत्साह होगा। घर में पूजा, पाठ का भी आयोजन होगा, जिसमें सभी परिचितों का आना जाना लगा रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार वालों के साथ बैठकर आप बातचीत करते हुए नजर आएंगे। वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखें। व्यवसाय कर रहे जातको को व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में लेनदेन संबंधी कार्यों को सावधानी से करें। पार्टनरशिप संबंधी योजना पर पूर्ण विचार करने की जरूरत है। राजनीति में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – महरून है।
धनु राशि :- आन का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। बैंकिंग व आईटी जॉब से जुड़े लोगों को सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। रूके हुए धन के आगमन होने के संकेत हैं। पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। जोखिम पूर्ण कार्यों में रुचि लेना ठीक नहीं है। प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य कर रहे जातकों को कल कोई अच्छी डील मिल सकती है। आप अपने लिए कुछ खरीदारी करेंगे। यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं, जो यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। यात्रा के दौरान किसी खास से भी मुलाकात होगी। जो जातक घर से दूर रहकर नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपने परिवार की याद सताएगी।
शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – आसमानी है।
मकर राशि :- आज का दिन आपका सुखद रहने वाला है। बैंकिंग व मैनेजमेंट जॉब में प्रमोशन संभव है। नौकरी से जुड़े जातकों को अपने कार्य पर फोकस रखना होगा, इधर-उधर ध्यान देने के कारण नुकसान झेलना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में काम का अतिरिक्त दबाव रहेगा, लेकिन आप सभी कार्यों को समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। अनजान लोगों के साथ मेलजोल ना बढ़ाएं। अगर आप कोई नया वाहन लेने का सोच रहे हैं, तो समय अच्छा है। आप नौकरी के साथ-साथ कोई साइड काम भी कर सकते हैं, जिससे आय में बढ़ोतरी हो सके। पुराने मित्रों के साथ आप कहीं घूमने जाने की योजना बनाएंगे।
शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – संतरी है।
कुम्भ राशि :- आज का दिन आपका बढ़िया रहने वाला है। आप अपने सभी रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। आप व्यवसायिक सोच को विस्तार देंगे। बैंकिंग व फाइनेंस जॉब में लाभ होगा। सेहत का विशेष ख्याल रखें। गलत खानपान से सेहत में कोई परेशानी हो सकती है। व्यापारिक गतिविधियों में परिवर्तन लाने की जरूरत है। हायर एजुकेशन के लिए समय अनुकूल है। सभी लोग मिलकर धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे, जहां कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे मन को शांति मिलेगी। विद्यार्थी अपने ऐसे मित्रों से दूर रहें जो उनका ध्यान इधर-उधर भटकाते हैं। किसी नए प्रोजेक्ट पर भी काम करने का मौका मिलेगा।
शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – हरा है।
मीन राशि :- आज का दिन आपका मिला जुला रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को नई नौकरी का ऑफर आएगा, जिसमें आय अधिक होगी लेकिन आपको पुरानी नौकरी में प्रमोशन के मार्ग मिलेंगे। सेहत को लेकर उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श करें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। खानपान का भी ध्यान रखें। माता-पिता का सानिध्य व सहयोग मिलेगा। माता जी के साथ आप धार्मिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे, जहां कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। भाई, बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आप अपने बिजी दिन में से कुछ समय अपने बच्चों के लिए निकालेंगे।
शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – श्वेत है।
- Also Read : Story Of Mango Man: दुनिया का इकलौता ऐसा पेड़ जिसमें लगते हैं 300 किस्म के आम, जानें कहां और कैसे
सुविचार
“त्यजेदेकं कुलस्यार्थे ग्रामस्यार्थे कुलं त्यजेत्।
ग्रामं जनपदस्यार्थे आत्मार्थे पृथिवीं त्यजेत्॥”
भावार्थ :- कुल के हितार्थ एक का त्याग करना, गांव के हितार्थ कुल का, देश के हितार्थ गांव का और आत्म कल्याण के लिए पृथ्वी का त्याग करना चाहिए। प्रभु आप सभी का सदैव सर्व-मङ्गल करें।
पुर्णा ज्योतिष केंद्र भैसदेही
अन्नपूर्णा पूजन स्थापना, हवन, सत्यनारायण कथा, सोलहसोमवार उद्यापन, जन्मपत्रिका बनाना व विश्लेषण करना, दस क्रिया ‘मूलनक्षत्र शांती, पंचक नक्षत्र शांति ‘कालसर्पयोग, पितृदोष, ग्रहण दोष, दुर्गा देवी स्थापना, गणेश स्थापना,रुद्राभिषेक पुजन अमावस्यादोष, चांडालदोष, 4 शांती, भूमीपूजन, गृहप्रवेशवास्तु , दुकान का उदघाटन, रोग निवारण पत्रिका व्दारा, नवग्रह शांति, शादि, सगाई समस्त वैदिक कार्य हेतू सम्पर्क करें ।
सांस्कृतिक भवन विठ्ठल किराना भैसदेही के पास पंडित मधुसूदन जोशी भैसदेही 9406950313 9755478312