धर्म/अध्यात्म अपडेट

Aaj ka Rashifal, Panchang 13 May 2023: इन्हें आज होगा धनलाभ, बिज़नेस, नौकरी में मिलेगी तरक्की, देखें पंचांग और शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Rashifal, Panchang, आज का पंचांग,suvichar in hindi ,kal ka panchang,आज का पंचांग तिथि, आज का पंचांग मुहूर्त, suvichar, Panchang,

Aaj ka Rashifal, Panchang 13 May 2023: इन्हें आज होगा धनलाभ, बिज़नेस, नौकरी में मिलेगी तरक्की, देखें पंचांग और शुभ मुहूर्त
Source: Credit – Social Media

श्री शिवाय नमस्तुभ्यं

पंचाग, 13 मई 2023

▪️ पंडित मधुसूदन जोशी, भैंसदेही

Aaj ka Rashifal, Panchang : भोलेनाथ की कृपा से इन राशि वालों का सुधरेगा भाग्य, जानें राशिफल, पंचांग और शुभ मुहूर्त

Aaj ka Rashifal, Today Rashifal, Panchang 13 May 2023: पंडित मधुसूदन जोशी के अनुसार पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने/सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

ॐ श्री गणेशाय नमः

शुभ् विक्रम् संवत् – 2080 पिंगल,

शालिवाहन् शक् संवत् – 1945 शुभकृत,

मास- (अमावस्यांत) – वैशाख माह,

पक्ष- कृष्ण, (पूर्णिमांत) ज्येष्ठ माह,

तिथि- अष्टमी 06:50:09, तत्पश्चात-नवमी,

दिन- शनिवार, सूर्य प्रविष्टे 30 वैशाख गते,

नक्षत्र- धनिष्ठा 11:34:03, तत्पश्चात-शतभिषा,

योग- ब्रह्म 09:21:09, तत्पश्चात-ऐन्द्र,

करण- कौलव 06:50:09, तत्पश्चात-तैतुल-गर,

सूर्य- मेष राशिगत,

चंद्र- कुम्भ राशिगत,

ऋतु- ग्रीष्म, अयन – उत्तरायण,

सूर्योदय- 05:33:10,

सूर्यास्त- 19:02:06,

दिन काल- 13:28:56,

रात्री काल- 10:30:26,

चंद्रास्त- 12:44:44,

चंद्रोदय- 26:13:03,

राहू काल- 08:55-10:37 अशुभ,

यम घंटा- 13:59-15:40 अशुभ,

अभिजित- 11:51-12:45 शुभ,

पंचक- अहोरात्र अशुभ,

दिशा शूल – पूर्व, दक्षिण-पूर्व दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शनिवार के दिन घी-गुड़ खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

विशेष :- आज अष्टमी तिथि को नारियल का फल खाने से कलंक लगता है। नवमी तिथि के दिन लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।

(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड),

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

शुभ- 07:14-08:55,

चर- 12:18-13:59,

लाभ- 13:59-15:40,

अमृत- 15:40-17:21,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

लाभ- 19:02-20:21,

शुभ- 21:40-22:59,

अमृत- 22:59-24:17,

चर- 24:17-25:36,

लाभ- 28:14-29:33,

किस ‘होरा’ में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर होता है

1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।

2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।

3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।

4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।

5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।

6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।

7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

शनि- 05:33 – 06:41,

बृहस्पति- 06:41 – 07:48,

मंगल- 07:48 – 08:55,

सूर्य- 08:55 – 10:03,

शुक्र- 10:03 – 11:10,

बुध -11:10 – 12:18,

चन्द्र- 12:18 – 13:25,

शनि- 13:25 – 14:32,

बृहस्पति- 14:32 – 15:40,

मंगल- 15:40 – 16:47,

सूर्य- 16:47 – 17:55,

शुक्र- 17:55 – 19:02,

रात्रि का होरा चक्र

बुध- 19:02 – 19:55,

चन्द्र -19:55 – 20:47,

शनि- 20:47 – 21:40,

बृहस्पति- 21:40 – 22:32,

मंगल- 22:32 – 23:25,

सूर्य- 23:25 – 24:17,

शुक्र- 24:17 – 25:10,

बुध- 25:10 – 26:02,

चन्द्र- 26:02 – 26:55,

शनि- 26:55 – 27:47,

बृहस्पति- 27:47 – 28:40,

मंगल- 28:40 – 29:33,

आज का राशिफल

मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को अपनी नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। छात्र लाभान्वित होंगे। परिवार वाले सभी मिलकर तीर्थ स्थान पर जाने की योजना बनाएंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी। बातचीत में संयत रहें। आप घर की साज-सज्जा में मरम्मत पर भी काफी धन खर्च करेंगे।

शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – भूरा है।

वृषभ राशि :- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप परिवार की भलाई के लिए कार्य करते हुए नजर आएंगे। वरिष्ठ सदस्यों द्वारा आपको कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जिन्हें आप अवश्य पूरा करेंगे। परिवार में चली आ रही कलह समाप्त होगी। भाई, बहनों का सहयोग मिलेगा। पिताजी आपके व्यवसाय में धन खर्च करेंगे।

शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – ग्रे है।

मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए सुखद रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को अपनी नौकरी में दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करना होगा। उच्च अधिकारियों से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ मिलने के योग रहेंगे। व्यवसाय संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे।

शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – महरून है।

कर्क राशि :- आज का दिन आपका बहुत बढ़िया रहने वाला है। व्यवसाय को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। व्यवसाय में मनचाहा लाभ प्राप्त करेंगे। छोटे व्यापारियों को भी व्यवसाय में अच्छा खासा लाभ प्राप्त होगा। आपका कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। आय में वृद्धि होगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। शारीरिक व मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं, जिसके लिए आपको आराम करने की आवश्यकता है।

शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – आसमानी है।

सिंह राशि :- आज का दिन आपका और दिनों के मुकाबले काफी बेहतर रहने वाला है। आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। जातकों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। उच्च अधिकारियों के द्वारा शुभ सूचना मिलेगी, जिससे आप काफी खुश नजर आएंगे। घर में पूजा, पाठ का आयोजन होगा। सभी परिचितों का आना जाना लगा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आकस्मिक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं।

शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – संतरी है।

कन्या राशि :- आज का दिन आपका बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। जॉब में तरक्की के अवसर मिलेंगे। पिताजी का पैर छूकर आशीर्वाद ले। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। मानसिक शांति रहेगी। आर्थिक सहयोग मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में रुके हुए कार्य आपके पूरे होंगे। सीनियर व जूनियरों का सहयोग मिलेगा। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।

शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – हरा है।

तुला राशि :- आज का दिन आपका खुशियों से भरा रहने वाला है। व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नए-नए कांटेक्ट मिलेंगे, जिनसे लाभ कमा कर आप आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे। अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करेंगे। दांपत्य जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। नौकरी कर रहे जातकों को अपनी नौकरी में दिए गए कार्यों को पूरा करना होगा। बेरोजगार लोगों को अच्छा रोजगार मिलने के संकेत हैं।

शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – श्वेत है।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपका मिला जुला रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को अपनी नौकरी में सफलता की प्राप्ति होगी। उच्च अधिकारियों का भी सहयोग मिलेगा। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। किसी कार्य के पूरा न होने से आप दु:खी नजर आएंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। संचित धन में वृद्धि होगी। कारोबार को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं, जो लाभदायक रहेंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – स्लेटी है।

धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार को लेकर प्रसन्न रहेंगे। घर में पूजा, पाठ का आयोजन होगा। जिसमें सभी परिचितों का आना जाना लगा रहेगा। सेहत के प्रति सचेत रहें। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं, जिसके लिए आप अपने वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करते हुए नजर आएंगे। कामकाज की अधिकता रहने से थकान का अनुभव कर सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण के साथ वाणी पर संयम रखें।

शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – केसरी है।

मकर राशि :- आज का दिन आपका विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। आर्थिक लाभ हो सकता है। छोटे व्यापारियों को व्यापार में अच्छा खासा लाभ प्राप्त होगा। नौकरी कर रहे जातकों को नौकरी में स्थान परिवर्तन देखने को मिल सकता है। स्वभाव में जिद्दीपन रहेगा। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। तनाव से बचकर रहें। रुके हुए काम बनेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश फायदेमंद रहेगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी।

शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – नीला है।

कुम्भ राशि :- आज का दिन आपका बहुत बढ़िया रहने वाला है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। सभाओं को संबोधित करने का मौका मिलेगा। जॉब परिवर्तन से संबंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक स्थिति पूर्व की अपेक्षा अधिक सुदृढ़ होगी। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है। नए कार्यों की शुरुआत जोश के साथ कर सकते हैं। आप परिवार वालों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे।

शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – पीला है।

मीन राशि :- आज का दिन आपका और दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। नवीन व्यवसायिक अनुबंध से सफलता के संकेत हैं। संतान की सफलता से खुश रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। संपत्ति के क्रय विक्रय के समय उसके वैज्ञानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। प्रोफेशनल मामले में काम पर नियंत्रण बनाए रखें। परिवार वालों  के साथ आप कहीं घूमने जाने की योजना बनाएंगे।

शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – गुलाबी है।

आज का सुविचार

“यज्ञदानतपःकर्म न त्याज्यं कार्यमेव तत्।
यज्ञो दानं तपश्चैव पावनानि मनीषिणाम्॥”

भावार्थ :- यज्ञ, दान और तपरुपी कर्म त्याग करने योग्य नहीं है, बल्कि ये तो अवश्य करने चाहिए; क्योंकि यज्ञ, दान, और तप – ये तीनों कर्म बुद्धिमान मनुष्य को पावन करने वाले हैं। प्रभु आप सभी का सदैव सर्व-मङ्गल करें ।

पंडित मधुसूदन जोशी, भैंसदेही

Related Articles

Back to top button