Aaj ka rashifal 14 june: मीन राशि का आज खुशनुमा रहेगा दिन, आर्थिक पक्ष होगा मजबूत, बॉस से मिलेगी तारीफ
पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 14 june)। आज का सुविचार… आपका दिन कभी खराब नहीं हो सकता, यदि आपकी सोच, आपके विचार, व्यवहार, संस्कार अच्छे हैं। और… कभी अच्छा दिन नहीं गुजर सकता, यदि आपके सोच-विचार, व्यवहार, संस्कार अच्छे या नेक नहीं हैं। इसलिए सदा ह्रदय में शुद्धि रखिये।
श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल – 14-06-2025
शुभ् विक्रम् संवत् – 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- अमावस्यांत ज्येष्ठ माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) आषाढ़ माह,
तिथि- तृतीया 15:46:10, पश्चात-चतुर्थी,
दिन- शनिवार, सूर्य प्रविष्टे 31 ज्येष्ठ गते,
नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा 24:20:53,
योग- ब्रह्म 13:11:40, पश्चात-ऐन्द्र,
करण- विष्टिभद्र 15:46:10, पश्चात-बव,
सूर्य- वृषभ राशिगत,
चंद्र- धनु 05:37:11, पश्चात-मकर राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:24:12,
सूर्यास्त- 19:18:47,
दिन काल- 13:54:35,
रात्रि काल- 10:05:29,
चंद्रास्त- 07:43:32,
चंद्रोदय- 22:07:20,
राहू काल- 08:53-10:37 अशुभ,
यम घंटा- 14:06-15:50 अशुभ,
अभिजित- 11:54-12:49 शुभ,
प्रदोष- 19:19-21:21 तक,
दिकशूल- पूर्व, दक्षिण-पूर्व दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शनिवार के दिन घी-गुड़ खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज तृतीया तिथि के दिन परवल खाना निषिद्ध है। इससे पेट में रोग होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)
दिन की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj ka rashifal 14 june)
शुभ- 07:09-08:53,
चर- 12:22-14:06,
लाभ- 14:06-15:50,
अमृत- 15:50-17:34,
रात्रि की शुभ चौघडियाँ (Aaj ka rashifal 14 june)
लाभ- 19:19-20:34,
शुभ- 21:50-23:06,
अमृत- 23:06-24:22,
चर- 24:22-25:37,
लाभ- 28:09-29:24,
आज 14 जून 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल (Aaj ka rashifal 14 june)
1 मेष राशि :- आज के दिन व्यापार के मामलों में आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी काम में मित्रों की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है। परिवार में खुशहाली का वातावरण रहेगा। विवाहित जातकों का साथी से झगड़ा चल रहा है तो उनका दिल फिर से जुड़ सकता है। साथी को अपनी गलती का अहसास होगा और वो आपके साथ समय बिताने की इच्छा जाहिर करेंगे। सिंगल जातकों को नए लोगों से मुलाकात करने से खुशी मिलेगी। शुभांक – 7 और शुभ रंग – पीला है। (Aaj ka rashifal 14 june)
2 वृषभ राशि :- आज इस राशि के जातक बेहद व्यस्त रहने वाले हैं, काम की वजह से घर से दूर जाना पर सकता है। क्रोध और आवेश में आकर संबंधों को खराब न करें धैर्य से काम लें। आर्थिक स्थिति में अचानक से शुभ बदलाव होने की संभावना है। विवाहित जातकों को अपने प्रेम जीवन में अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं जाएंगे और आनंद के पल बिताएंगे। इससे रिश्ते में उत्साह और रोमांच में इजाफा होगा। अविवाहित जातक धैर्य रखें और सही व्यक्ति से मुलाकात होने का इंतजार करें। शुभांक – 1 और शुभ रंग – हरा है। (Aaj ka rashifal 14 june)
3 मिथुन राशि :- आज के दिन आप पेचीदा हालात में फँसने पर घबराएँ नहीं। जैसे खाने में थोड़ा-सा तीखापन उसे और भी लजीज बना देता है, उसी तरह ऐसी परिस्थितियाँ आपको खुशियों की सही कीमत बताती हैं। अपना मूड बदलने के लिए किसी सामाजिक आयोजन में शिरकत करें। विवाहित कपल के प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। जीवन साथी से बातचीत करने से रिश्ते में संतुलन, समझ, विश्वास और प्यार बढ़ेगा। अविवाहित जातक अपने आप पर ध्यान केंद्रित करेंगे। किसी दोस्त या खास इंसान से बातचीत नहीं होगी। शुभांक – 3 और शुभ रंग – भूरा है। (Aaj ka rashifal 14 june)

4 कर्क राशि :- आज का दिन आपका मिला-जुला रहेगा। पारिवारिक कामों को करने में घर के सदस्यों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। मित्र से निजी समस्याओं को शेयर करने से आपको बचना चाहिए। कुछ लोगों के गलत बयान से आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। विवाहित जातकों को अपनी लव लाइफ में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जिससे रिश्ते में प्यार और रोमांस का स्तर बढ़ेगा। अविवाहित जातक प्यार के मामले में जल्दबाजी न करें और सही व्यक्ति के आने का इंतजार करें। शुभांक – 2 और शुभ रंग – पिंक है। (Aaj ka rashifal 14 june)
5 सिंह राशि :- आज के दिन आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। आपका नसीब आपके साथ बना रहने वाला है। व्यापार को बढ़ाने की लगातार चुनौती रहेगी जिससे आप थोड़े परेशान से रहेंगे। आपके पराक्रम में तो वृद्धि रहेगी। समय का सही प्रबंधन करेंगे, घर की सजावट करने में बिजी रहेंगे। विवाहित जातक यदि किसी बात को लेकर परेशान हैं तो जीवनसाथी से इस बारे में खुलकर बात करें और रिश्ते में किसी तीसरे व्यक्ति को न आने दें। जो लोग अविवाहित हैं, वो जल्दबाजी में कोई फैसला न लें और सच्चे प्यार से मुलाकात होने का इंतजार करें। शुभांक – 3 और शुभ रंग – नीला है। (Aaj ka rashifal 14 june)
6 कन्या राशि :- आज के दिन जिन्दगी की बेहतरीन चीजों को शिद्दत से महसूस करने के लिए अपने दिल-दिमाग के दरवाजे खोलें चिंता को छोड़ना इसकी ओर पहला कदम है। आकस्मिक मुनाफे या सट्टेबाजी के जरिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। विवाहित जातकों की जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। पुरानी बातें रिश्ते में एक बार फिर तनाव पैदा करेंगी। जो लोग सिंगल हैं, उनकी भाई-बहन से अनबन हो सकती है। इसके अलावा घर के बड़ों से फटकार भी लग सकती है। शुभांक – 1 और शुभ रंग – आसमानी है। (Aaj ka rashifal 14 june)

7 तुला राशि :- आज आपका दिन परिवार वालों के साथ बीत सकता है। आप साथियों के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। गुस्से में किसी से बात करने से आपको बचना चाहिए। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित भी हो सकते हैं। सिंगल लोगों की किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है, जिससे ढेरों बातें करके आपको खुशी मिलेगी। विवाहित जातकों का साथी से झगड़ा होगा। पुरानी बातें एक बार फिर आपके रिश्ते में गहरा व नकारात्मक प्रभाव डालेंगी। शुभांक – 1 और शुभ रंग – गुलाबी है। (Aaj ka rashifal 14 june)
8 वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपको परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा, परन्तु वैचारिक मतभेद हो सकता है। आपको अपने माता-पिता का पूरा साथ और आशीर्वाद प्राप्त होगा। संपत्ति में निवेश करने से आपको लाभ होगा। सफलता आपके दरवाजे पर दस्तक दे रही है। विवाहित जातक पुरानी बातों को लेकर सोचते रहेंगे और जीवनसाथी से इस बारे में चर्चा करेंगे, जिसके कारण एक बार फिर कपल के बीच झगड़ा होगा। अविवाहित लोगों की कुंडली में विवाह का प्रबल योग है लेकिन कुछ समय बाद, इसलिए अभी धैर्य रखें और बात-बात पर चिंता न करें। शुभांक – 3 और शुभ रंग – ग्रे है। (Aaj ka rashifal 14 june)
9 धनु राशि :- आज का दिन धार्मिक और आध्यात्मिक रुचि के काम करने के लिए अच्छा है। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। अपने सामाजिक जीवन को दरकिनार न करें। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से थोड़ा-सा समय निकालकर अपने परिवार के साथ किसी आयोजन में शिरकत करें। विवाहित जातकों के रिश्ते में संचार और विश्वास की कमी के कारण परेशानियां उत्पन्न होंगी। हो सके तो शनिवार को आप अपने साथी के साथ कहीं घूमने जाएं और उन्हें गिफ्ट दें। जो लोग अभी सिंगल हैं, उन्हें किसी करीबी दोस्त से मनचाहा गिफ्ट मिल सकता है। उम्मीद है कि ये दोस्ती कुछ ही साल में प्यार में बदल जाएगी। शुभांक – 6 और शुभ रंग – हरा है। (Aaj ka rashifal 14 june)
10 मकर राशि :- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। ऑफिस में एक्सट्रा वर्क करने से रूका हुआ काम जल्दी पूरा हो सकता है। इस राशि के बिजनेसमैन का दिन काफी व्यस्त रहेगा। किसी तरह के विवादों में पड़ने से आपको बचना चाहिए। जीवनसाथी से भावनात्मक जुड़ाव की कमी के कारण परेशानी होगी। विवाहित जातकों के ऊपर अकेलापन हावी रहेगा। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनका मन भी परेशान रहेगा। चिड़चिड़ापन आपके ऊपर हावी रहेगा, जिसके कारण कई लोगों से झगड़ा हो सकता है। शुभांक – 4 और शुभ रंग – ग्रीन है। (Aaj ka rashifal 14 june)
- Read Also: Leh-ladakh beauty video: मन मोह लेती है लेह-लद्दाख की जादुई खूबसूरती, रोमांच के साथ खतरें भी कम नहीं
11 कुंभ राशि :- आज के दिन यदि आप एक नौकरी कर रहे हैं तो आपको अपनी नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। नौकरी-धंधे की चिंता भी खत्म हो सकती है। उलझे मामलों में सफलता मिल सकती है। बीते दिनों कपल के बीच झगड़ा हुआ था तो वो सुलझ जाएगा। दोनों में से कोई भी एक बातचीत करने की पहल करेगा तो बात बन जाएगी। सिंगल लोगों को नए लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा। शुभांक – 3 और शुभ रंग – संतरी है। (Aaj ka rashifal 14 june)
12 मीन राशि :- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं। किसी दोस्त की पार्टी का इनविटेशन आ सकता है। वहां जाकर आप इंज्वाय भी करेंगे। विवाहित जातकों के साथी को अपनी गलती का अहसास होगा, जिसके बाद वो आपसे बातचीत करने की पहल करेंगे। इससे रिश्ते में गहराई आएगी और समझ बढ़ेगी। प्यार के मामले में सिंगल लोगों का दिन रोजाना की तरह सामान्य रहेगा। आप अपने व्यक्तिगत लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करेंगे और परिवार वालों के साथ सुखद समय बिताएंगे। शुभांक – 3 और शुभ रंग – नारंगी है। (Aaj ka rashifal 14 june)
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



