Aaj ka rashifal 13 may: धनु राशि के जातकों को अचानक धन प्राप्ति के बन रहे योग, पैतृक संपत्ति से भी मिलेगा लाभ

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 13 may)। आज का सुविचार… वक्त की धारा में अच्छे-अच्छों को मजबूर होते देखा है। कर सको तो किसी को खुश करों। दु:ख देते हुए तो हजारों को देखा है।

श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल – 13-05-2025

शुभ् विक्रम् संवत् – 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- अमावस्यांत वैशाख माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) ज्येष्ठ माह,
तिथि- प्रथम 24:35:04,
दिन- मंगलवार सूर्य प्रविष्टे 30 वैशाख गते,
नक्षत्र- विशाखा 09:08:13, पश्चात-अनुराधा,
योग- वरियान 05:51:36, पश्चात-परिघ
करण- बालव 11:31:51, पश्चात-कौलव,
सूर्य- मेष राशिगत,
चंद्र- वृश्चिक राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:32:51,
सूर्यास्त- 19:02:25,
दिन काल- 13:29:34,
रात्रि काल- 10:29:49,
चंद्रास्त- 05:53:57,
चंद्रोदय- 19:54:05,
राहू काल- 15:40-17:21 अशुभ,
यम घंटा- 08:55-10:36 अशुभ,
अभिजित- 11:51-12:45 शुभ,
प्रदोष- 19:02-21:09 तक,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज मंगलवार के दिन धनिया खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज प्रतिपदा तिथि के दिन कूष्माण्ड (कुम्हड़ा -पेठा) खाने से पुत्र की हानि होती है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की चौघड़ियाँ (Aaj ka rashifal 13 may)

रोग- 05:33 – 07:14 अशुभ,
उद्वेग- 07:14 – 08:55 अशुभ,
चर- 08:55 – 10:36 शुभ,
लाभ- 10:36 – 12:18 शुभ,
अमृत- 12:18 – 13:59 शुभ,
काल- 13:59 – 15:40 अशुभ,
शुभ- 15:40 – 17:21 शुभ,
रोग- 17:21 – 19:02 अशुभ,

रात्रि की चौघडियाँ (Aaj ka rashifal 13 may)

काल- 19:02 – 20:21 अशुभ,
लाभ- 20:21 – 21:40 शुभ,
उद्वेग- 21:40 – 22:59 अशुभ,
शुभ- 22:59 – 24:17 शुभ,
अमृत- 24:17 – 25:36 शुभ,
चर- 25:36 – 26:55 शुभ,
रोग- 26:55 – 28:14 अशुभ,
काल- 28:14 – 29:32 अशुभ,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर (Aaj ka rashifal 13 may)

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र (Aaj ka rashifal 13 may)

मंगल- 05:33 – 06:40,
सूर्य- 06:40 – 07:48,
शुक्र- 07:48 – 08:55,
बुध- 08:55 – 10:03,
चन्द्र- 10:03 – 11:10,
शनि- 11:10 – 12:18,
बृहस्पति- 12:18 – 13:25,
मंगल- 13:25 – 14:33,
सूर्य- 14:33 – 15:40,
शुक्र- 15:40 – 16:47,
बुध- 16:47 – 17:55,
चन्द्र- 17:55 – 19:02,

रात्रि का होरा चक्र (Aaj ka rashifal 13 may)

शनि- 19:02 – 19:55,
बृहस्पति- 19:55 – 20:47,
मंगल- 20:47 – 21:40,
सूर्य- 21:40 – 22:32,
शुक्र- 22:32 – 23:25,
बुध- 23:25 – 24:17,
चन्द्र- 24:17 – 25:10,
शनि- 25:10 – 26:02,
बृहस्पति- 26:02 – 26:55,
मंगल- 26:55 – 27:47,
सूर्य- 27:47 – 28:40,
शुक्र- 28:40 – 29:32,

आज 13 मई 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल (Aaj ka rashifal 13 may)

1 मेष राशि :- आज के दिन घर में धार्मिक माहौल रहेगा और धर्म कर्म के कार्यों में शामिल होंगे। भाई के स्वास्थ्य की चिंता आपको कुछ परेशान कर सकती है। शाम का समय परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे। नौकरी करने वालों को ऑफिस में संभलकर काम करना होगा, अन्यथा शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। व्यापार करने वाले किसी परिचित के माध्यम से लाभ की स्थिति में नजर आ रहे हैं। शुभांक – 5 और शुभ रंग – श्याम है। (Aaj ka rashifal 13 may)

2 वृष राशि :- आज के दिन संतान की उन्नति देखकर मन प्रसन्न रहेगा और परिवार का वातावरण भी शांत रहेगा। अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना रहे हैं तो उसके कागजी दस्तावेज ध्यान से पढ़ लें, उसके बाद ही आगे बढ़ें। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा और नया बिजनस शुरू करने की योजना बनाएंगे। नौकरी पेशा जातकों को नए सहयोगी मिलेंगे, जिनके साथ मिलकर आप भविष्य को मजबूत करने का काम भी करेंगे। शाम के समय किसी धार्मिक स्थल पर समय व्यतीत करना पसंद करेंगे। शुभांक – 7 और शुभ रंग – पीला है। (Aaj ka rashifal 13 may)

18 Nov 2024 Ka Rashifal : इस राशि का खर्चों भरा रहेगा दिन, सक्रिय होंगे विरोधी

3 मिथुन राशि :- आज के दिन परिवार के कुछ सदस्यों की वजह से व्यस्तता और अनावश्यक चिंता रहेगी। आप जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। आप किसी की मदद लेना पसंद नहीं करेंगे लेकिन फिर भी किसी को पैसा देने से जुड़े फैसले बदल सकते हैं। मंगलवार की वजह से धर्म कर्म के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। शाम के समय दोस्तों के संग रहेंगे। व्यापार में नई टेक्नोलॉजी अपनाकर बिजनस को शिखर पर ले जाएंगे। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी, लेकिन दिन भर छोटे-मोटे लाभ के योग बनते रहेंगे। परिवार के साथ मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। शुभांक – 3 और शुभ रंग – गुलाबी है। (Aaj ka rashifal 13 may)

4 कर्क राशि :- आज के दिन कानूनी मामलों में सफलता के लिए आपको इंतजार करना पड़ सकता है। स्वजनों के सहयोग से लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। संतान की उन्नति से आपको अच्छा धन लाभ हो सकता है और आप उसमें सहयोग भी करेंगे। रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए कुछ धन खर्च कर सकते हैं। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ कुछ वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। करियर के लिहाज से दिन अच्छा है लेकिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना है और इसे आगे बढ़ने न दें। शुभांक – 7 और शुभ रंग – हरा है। (Aaj ka rashifal 13 may)

5 सिंह राशि :- आज के दिन इस राशि वालों के लिए धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और भाई-बहनों के साथ आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे। आपकी प्रतिष्ठा और बैंक बैलेंस में अच्छी बढ़ोतरी होगी और आपकी सोच में सकारात्मक बदलाव भी आएगा। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। शाम का समय घर के छोटे बच्चों के साथ व्यतीत करना पसंद करेंगे। बिजनेस में भी अच्छी तरक्की होगी। धीरे धीरे आपकी सभी समस्याएं दूर होंगी और विद्यार्थियों की व्यावहारिक सोच में सुधार होगा। शुभांक – 2 और शुभ रंग – भूरा है। (Aaj ka rashifal 13 may)

6 कन्या राशि :- आज के दिन आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी और अधूरे कार्य एक एक करके काम पूरे होते जाएंगे। माता पिता के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और सेहत भी एकदम अच्छी बनी रहेगी। संतान के भविष्य के लिए निवेश करना चाहते हैं तो दिन शुभ रहेगा। शाम के समय परिजनों के साथ व्यतीत करेंगे। नौकरी पेशा जातकों को किसी दूसरी कंपनी से अच्छा ऑफर मिल सकता है, जिससे करियर में अच्छी उन्नति होगी। अगर आपका धन कहीं फंसा हुआ है तो वापस आने की संभावना बन रही है। शुभांक – 3 और शुभ रंग – आसमानी है। (Aaj ka rashifal 13 may)

7 तुला राशि :- आज के दिन आपकी स्वजनों से सुखद मुलाकात होगी और प्रभावशाली लोगों से जान पहचान भी बढ़ेगी, जिससे निकट भविष्य में आपको फायदा होगा। राजनीति से जुड़े जातकों का प्रभाव क्षेत्र विकसित होगा और एक नया ढांचा बनेगा। आपके अंदर रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी और समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। किसी करीबी दोस्त की मदद से आप अपना बिगड़ा हुआ काम ठीक कर सकते हैं। विद्यार्थियों को मेहनत के सुखद परिणाम मिलेंगे। परिवार में चल रही परेशानियों का अंत होगा, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। शुभांक – 8 और शुभ रंग – पिंक है। (Aaj ka rashifal 13 may)

9 वृश्चिक राशि :- आज के दिन इस राशि वालों के लिए कामकाज में सुधार लाने में विशेष योगदान रहेगा। किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी। माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा। पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति आर्थिक कारणों से अधूरी रहेगी। विदेश में रह रहे रिश्तेदारों से शुभ समाचार सुनने को मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके काम से सभी प्रभावित होंगे और यश में भी वृद्धि होगी, जिससे आपके शत्रुओं का भी नाश होगा। शाम को परिवार के किसी सदस्य से शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। रोजाना के खर्चे आसानी से निकल जाएंगे। शुभांक – 7 और शुभ रंग – सफेद है। (Aaj ka rashifal 13 may)

9 धनु राशि :- आज के दिन आपको अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं और पैतृक संपत्ति से भी आपको लाभ मिल सकता है। ससुराल पक्ष के कुछ रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है, लेकिन जीवनसाथी का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। लव लाइफ के लिए नए संबंध स्थापित होंगे। आप पारिवारिक समस्याओं को अपने दम पर खत्म करने का प्रयास करेंगे, इसमें आपको स्थायी सफलता मिल सकती है। शाम के समय घर के बच्चों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। अनैतिक कार्यों से दूर रहें अन्यथा सम्मान की हानि उठानी पड़ सकती है। शुभांक – 2 और शुभ रंग – ग्रे है। (Aaj ka rashifal 13 may)

10 मकर राशि :- आज के दिन आपको परिवार के छोटे सदस्यों के साथ अच्छा समय बीतेगा और मानसिक शांति मिलेगी। सामाजिक कार्यों में योगदान कम से कम होगा लेकिन फिर भी सम्मान मिलेगा। अगर काफी समय से आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है तो वह मिल सकता है, लेकिन आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। लव लाइफ वाले क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा रिश्तों में खटास आ सकती है। शाम के समय घर वालों के साथ जरूरी चर्चा करेंगे। व्यापार में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे और नए बिजनस में निवेश भी कर सकते हैं। शुभांक – 9 और शुभ रंग – ग्रीन है। (Aaj ka rashifal 13 may)

11 कुंभ राशि :- आज के दिन विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा से जुड़ी आर्थिक समस्या समाप्त होगी। योग्य लोगों से विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे, जिससे सभी घरवाले काफी प्रसन्न नजर आएंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। माता-पिता का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होगा और उनके सहयोग से बिजनस में आ रही समस्याओं का समाधान होगा। भाई बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। ननिहाल पक्ष से भी धन का योग दिखाई दे रहे हैं। शाम के समय किसी से भी व्यर्थ की बहस में पड़ने से बचें। व्यापारियों के लिए लाभ की स्थिति सामान्य बनी हुई है। शुभांक – 5 और शुभ रंग – संतरी है। (Aaj ka rashifal 13 may)

12 मीन राशि :- आज के दिन इस राशि वालों की व्यापारिक मामलों में आ रही रुकावट दूर होंगी और अच्छा मुनाफा होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी और आपकी कीर्ति चारों ओर फैलेगी। घरेलू स्तर पर कुछ धार्मिक कार्यक्रम हो सकते हैं। मनोरंजन के प्रति अत्यधिक ध्यान देने से महत्वपूर्ण कार्य बिगड़ सकते हैं, इसलिए संतुलन बनाकर चलना लाभदायक रहेगा। शाम का समय परिवार के साथ व्यतीत करेंगे तो अच्छा होगा। कार्यक्षेत्र में जोश के साथ कोई फैसला ना लें, अन्यथा भविष्य में नुकसान उठाना पड़ सकता है। शुभांक – 3 और शुभ रंग – नीला है। (Aaj ka rashifal 13 may)

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment