आज का पंचाग 28 अप्रैल 2023
पंडित मधुसूदन जोशी, भैंसदेही
पंडित मधुसूदन जोशी के अनुसार पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने/सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहो के शुभ फल मिलते है।
!! ॐ श्री गणेशाय नमः !!
शुभ् विक्रम् संवत् – 2080 पिंगल,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1945 शुभकृत,
मास- (अमावस्यांत) – वैशाख माह,
पक्ष- शुक्ल, (पूर्णिमांत) वैशाख माह,
तिथि-अष्टमी 16:00:48, तत्पश्चात-नवमी,
दिन- शुक्रवार, सूर्य प्रविष्टे 15 वैशाख गते,
नक्षत्र- पुष्य 09:51:38, तत्पश्चात-आश्लेषा,
योग- शूल 09:37:06, तत्पश्चात-गण्ड,
करण- बव 16:00:48, तत्पश्चात-बालव,
सूर्य- मेष राशिगत,
चंद्र- कर्क राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:44:40,
सूर्यास्त- 18:53:00,
दिन काल- 13:08:19,
रात्री काल- 10:50:47,
चंद्रोदय- 12:09:41,
चंद्रास्त- 26:12:53*,
राहू काल- 10:40 – 12:19 अशुभ,
यम घंटा- 15:36 – 17:14 अशुभ,
अभिजित – 11:53 – 12:45 शुभ,
गंड मूल- 09:52 से अहोरात्र अशुभ,
दिशा शूल – पश्चिम, पश्चिमोत्तर दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शुक्रवार के दिन दही खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज अष्टमी तिथि के दिन नारियल का फल खाने से कलंक लगता है। नवमी तिथि के दिन लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड),
दिन की शुभ चौघड़ियाँ
चर- 05:45 – 07:23,
लाभ- 07:23 – 09:02,
अमृत- 09:02 – 10:40,
शुभ- 12:19 – 13:57,
चर- 17:14 – 18:53,
रात्री की शुभ चौघड़ियाँ …..
लाभ- 21:36 – 22:57,
शुभ- 24:18* – 25:40*,
अमृत- 25:40* – 27:01*,
चर- 27:01* – 28:22*,
किस ‘होरा’ में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर होता है :~
1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।
दिन का होरा चक्र
शुक्र- 05:45 – 06:50,
बुध – 06:50 – 07:56,
चन्द्र- 07:56 – 09:02,
शनि- 09:02 – 10:07,
बृहस्पति- 10:07 – 11:13,
मंगल- 11:13 – 12:19,
सूर्य- 12:19 – 13:25,
शुक्र- 13:25 – 14:30,
बुध – 14:30 – 15:36,
चन्द्र- 15:36 – 16:42,
शनि- 16:42 – 17:47,
बृहस्पति- 17:47 – 18:53,
रात्री का होरा चक्र
मंगल- 18:53 – 19:47,
सूर्य- 19:47 – 20:41,
शुक्र- 20:41 – 21:36,
बुध- 21:36 – 22:30,
चन्द्र- 22:30 – 23:24,
शनि- 23:24 – 24:18*,
बृहस्पति- 24:18* – 25:13*,
मंगल- 25:13* – 26:07*,
सूर्य- 26:07* – 27:01*,
शुक्र- 27:01* – 27:55*,
बुध- 27:55* – 28:50*,
चन्द्र- 28:50* – 29:44*,
आज का राशिफल (Today horoscope 28 April 2023)
मेष राशि :- आज का दिन आपका बहुत बढ़िया रहने वाला है। जो युवा राजनीति में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए समय बहुत बढ़िया है। राजनीति में कोई नवीन पद प्राप्त हो सकता है। आपको थोड़ा सा संभल कर खर्च करना चाहिए। सभी खर्चों को बजट बनाकर करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप घर की साज-सज्जा व मरम्मत पर भी काफी धन खर्च करेंगे।
शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – महरून है।
वृषभ राशि :- आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। बिजनेस कर रहे जातकों को बिजनेस में विशेष सफलता की प्राप्ति होगी। जो युवा साझेदारी में व्यवसाय कर रहे हैं, उन्हें अच्छा खासा लाभ प्राप्त होगा। बेरोजगार लोगों को अच्छा रोजगार मिलने के संकेत हैं। आपकी मुलाकात अपने किसी पुराने मित्र से होगी, जिससे मिलकर आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी।
शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – आसमानी है।
मिथुन राशि :- आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को अपनी नौकरी में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे, जिनसे वह काफी खुश नजर आएंगे। छात्रों को सफलता प्राप्त होगी। क्षात्र अपनी पढ़ाई को लेकर काफी सजग रहेंगे और पूरा ध्यान लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे, जिससे आपको मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। बेटे के विवाह में आ रही अड़चन समाप्त होगी।
शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – संतरी है।
कर्क राशि :- आज का दिन आपका मिला जुला रहने वाला है। गृहस्थजीवन में सुख शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आप प्यार भरे पल व्यतीत करेंगे। परिवार की आवश्यकता की पूर्ति के लिए आप जीवनसाथी के साथ कार्य करते हुए नजर आएंगे। आप अपने लिए परिवार वालों के लिए कुछ खरीदारी करेंगे। कोई नया सम्मान भी प्राप्त करेंगे लेकिन आपको अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर सभी खर्चों को करना है।
शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – हरा है।
सिंह राशि :- आज का दिन आपका सुखद रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को नौकरी में नवीन अफसरों की प्राप्ति होगी, जिससे आप काफी खुश नजर आएंगे। आप अपने जीवनसाथी को कोई नया कार्य शुरू करा सकते हैं, जिससे आपकी आय में और बढ़ोतरी हो। परिवार वाले आपके द्वारा किए गए कार्यों से काफी खुश नजर आएंगे।
शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – श्वेत है।
कन्या राशि :- आज का दिन आपका और दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। परिवार वालों के साथ कहीं घूमने जाने का मौका मिलेगा, जहां सभी लोग खुश नजर आएंगे। आप बच्चों को उनकी पढ़ाई में मदद करेंगे और उन्हें घुमाने के लिए शॉपिंग मॉल व पिकनिक पर लेकर जाएंगे, जिससे आप अपने आपको काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – स्लेटी है।
तुला राशि :- आज का दिन आपका प्रसन्नता से भरा रहने वाला है। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। परिवार वालों के साथ समय व्यतीत करेंगे और यह सीखेंगे कि धन को कैसे बचा कर रखा जाता है, जिससे भविष्य में कोई परेशानी ना हो। संतान की प्रगति को लेकर प्रशंसा होगी, संतान पर गर्व महसूस होगा। आपको परिवार की भलाई के लिए महत्वपूर्ण निर्णय करने पड़ सकते हैं।
शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – केसरी है।
वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपका और दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। राजनीति में सफलता की प्राप्ति होगी। नेताओं से भी मिलने के अवसर मिलेंगे। व्यवसाय कर रहे जातकों को व्यवसाय में कोई नवीन प्रोजेक्ट की प्राप्ति होगी। नौकरी कर रहे जातकों को कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना है, नहीं तो आप किसी मुश्किल में फंस सकते हैं।
शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – नीला है।
धनु राशि :- आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। नौकरी कर रहे जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करना होगा। उच्च अधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी, जिससे आप काफी खुश नजर आएंगे। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आप अपने रुके हुए सभी कार्यों को पूरा कर पाएंगे।
शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – पीला है।
मकर राशि :- आज का दिन काफी हद तक अच्छा रहने वाला है। नौकरी को लेकर कोई बड़ा कार्य कर सकते हैं। नई नौकरी का भी ऑफर आएगा, जिसमें आय अधिक होगी। ये दिन आपके लिए जीवन में रोचक और महत्वपूर्ण मोड़ लेकर आएगा। उच्च अधिकारियों से लाभ मिलेगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। नेताओं से मिलने के अवसर मिलेंगे। सभाओं को संबोधित करने का मौका मिलेगा।
शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – गुलाबी है।
कुम्भ राशि :- आज का दिन आपका खुशियों से भरा रहने वाला है। आपको हर क्षेत्र से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। छात्रों को सफलता प्राप्त होगी। शिक्षा के क्षेत्र में भी सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थी खूब मन लगाकर पढ़ाई करेंगे, तभी मनचाहा परिणाम हासिल कर पाएंगे। जो जातक कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें कोई अच्छा कोचिंग सेंटर मिलेगा, जिससे उन्हें काफी सहायता मिलेगी।
शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – भूरा है।
मीन राशि :- आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। बदलते मौसम के कारण सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श करें तो बेहतर रहेगा। आपका विवाद समाप्त करने का उचित समय है। सभी लोग एक साथ प्यार के साथ कार्यों को करते हुए नजर आएंगे। घर में पूजा, पाठ का आयोजन होगा।
शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – ग्रे है।
आज का सुविचार
“अकृत्वा परसन्तपं अगत्वा खलमन्दिरम्।
एक्लेशयित्वा आत्मानं यदल्पमपि तद्भु॥”
भावार्थ :- अन्य लोगों को संताप देना, खलपुरुष के घर लाचारी जैसा ही है, यही स्वयं को अति चिंता का विषय बनाया गया, जो थोड़ा भी है, उसे काफी हद तक समझ लेना चाहिए। प्रभु आप सभी का सदैव सर्व-मङ्गल करें।
पंडित मधुसूदन जोशी, भैंसदेही