बैतूल अपडेट

Betul News : माचना नदी में मिली युवक की लाश, पांच दिन से था लापता

Betul News : बैतूल शहर से सटे माचना पुल पर शनिवार सुबह एक युवक की नदी में लाश मिली है। युवक पांच दिनों से लापता था। पुलिस ने युवक का शव निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पीएम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Betul News : माचना नदी में मिली युवक की लाश, पांच दिन से था लापता
शव नजर आने के बाद माचना नदी पर जमा हुए लोग

⇓ लोकेश वर्मा, मलकापुर (बैतूल)

Betul News : बैतूल शहर से सटे माचना पुल पर शनिवार सुबह एक युवक की नदी में लाश मिली है। युवक पांच दिनों से लापता था। पुलिस ने युवक का शव निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पीएम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बैतूल-मलकापुर रोड पर आज सुबह राह से गुजरने वालों को माचना नदी के पुल के पास ही एक शव नजर आया। इस पर तुरंत ही उन्होंने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।

कंट्रोल रूम से यह सूचना मिलने पर बैतूल गंज थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। यहां एसडीईआरएफ टीम की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। शव की शिनाख्त अर्जुन नगर बैतूल निवासी अजय उर्फ बिट्टू पिता नंदू नागले (उम्र 27 वर्ष) के रूप में की गई है।

बताया जाता है कि युवक सोमवार रात से घर से लापता था। उसकी गुमशुदगी भी गंज थाना में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पीएम रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट होगा कि यह आत्महत्या है या हत्या का मामला है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button