बड़ी खबरें

Betul News Today : तार में फंसा तेंदुआ, रेस्क्यू कर लाते समय तोड़ा दम

Betul News Today : मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में एक तेंदुआ रविवार सुबह तार में बुरी तरह से फंस गया। सूचना पर वन विभाग की टीम ने ट्रेंक्यूलाइज कर उसका रेस्क्यू किया। उसे जब लाया जा रहा था, तब उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उधर मुलताई क्षेत्र में कुएं में एक लोमड़ी गिर गई थी। उसे निकाल लिया गया है।

Betul News Today : तार में फंसा तेंदुआ, रेस्क्यू कर लाते समय तोड़ा दम

Betul News Today : मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में एक तेंदुआ रविवार सुबह तार में बुरी तरह से फंस गया। सूचना पर वन विभाग की टीम ने ट्रेंक्यूलाइज कर उसका रेस्क्यू किया। उसे जब लाया जा रहा था, तब उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। दूसरी ओर एक अन्य मामले में कुएं में एक लोमड़ी गिर गई थी। उसे निकाल लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बैतूल जिले के दक्षिण वन मंडल (सामान्य) के अंतर्गत आने वाली सांवलमेंढा रेंज में खोमई गांव के पास रिजर्व फॉरेस्ट की सुपाला बीट से सटे खेत की मेढ़ से किसी वन्य जीव की दहाड़ आ रही थी। यह गांव मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा पर स्थिति है।

मौके पर छटपटा रहा था तेंदुआ

इसके बाद ग्रामीणों ने सावधानी के साथ मौके पर जाकर देखा तो पाया कि वहां एक तेंदुआ लोहे के तार और बाइक के क्लच वायर में फंसा हुआ था। तार तेंदुए के पेट से कस गई थी। जिससे वह छटपटा रहा था। इस पर ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी।

वन अधिकारियों ने किया मुआयना

सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। इसके बाद तेंदुए का रेस्क्यू करने के लिए सतपुड़ा टाइगर रिजर्व और महाराष्ट्र के मेलघाट टाइगर रिजर्व को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही दोनों ही जगह से टीमें मौके पर पहुंची और रेस्क्यू प्रारंभ किया।

ला रही थी एसटीआर की टीम

बताया जाता है कि दोपहर करीब 3 बजे तेंदुए को ट्रेंक्यूलाइज (बेहोश) किया गया। इसके बाद उसके शरीर से लोहे का तार हटाया गया और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की टीम को सौंप दिया गया। टीम द्वारा इसे जब लाया जा रहा था, उसी बीच सांवलमेंढा के पास तेंदुए की मौत हो गई। इसके बाद वन विभाग के अधिकारी सांवलमेंढा में तेंदुए का पोस्टमार्टम करा रहे हैं।

जांच में जुटे वन अधिकारी

इस पूरे मामले में वन विभाग के अधिकारी भी जांच में जुट गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक यह देखा जा रहा है कि जिस तार में तेंदुआ फंसा था, वह शिकार के लिए जानबूझकर लगाया गया था वैसे ही पड़ा था। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा।

कुएं में तैरती मिली लोमड़ी

एक अन्य घटना मुलताई परिक्षेत्र के निरगुड़ गांव में सामने आई। वहां एक लोमड़ी बिना मुंडेर के कुएं में गिर गई। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे निकालने का प्रयास तो किया पर सफलता नहीं मिलने पर वन विभाग को सूचना दी गई।

डिप्टी रेंजर देवेंद्र परिहार ने बताया कि सूचना मिलते ही रेस्क्यू दल मौके पर भेज दिया गया था। जहां लोमड़ी कुएं के पानी मे तैर रही थी। कर्मचारियों ने जैसे ही कुएं में जाल डाला वैसे ही लोमड़ी जाले में बैठ गई। इसके बाद उसे सकुलश बाहर निकाल लिया गया।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button