बैतूल अपडेट

Betul Samachar : बिजली गिरने से युवक की मौत, दो दिन में दो घटनाएं; करंट और एक्सीडेंट से भी दो मौतें

Betul Samachar : मुलताई। बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम डहुआ में इन दिनों आकाशीय बिजली का कहर बरप रहा है। यहां आज फिर बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। इससे पहले कल एक महिला की मौत हो गई थी। उधर झल्लार थाना क्षेत्र में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। सड़क हादसे में घायल एक युवक ने पाढर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डहुआ निवासी रघुनाथ पिता हरी पठाड़े उम्र 22 साल सोयाबीन की बोवनी करने खेत गया था। शाम को 4.30 बजे तेज बारिश होने लगी। इसी दौरान रघुनाथ बारिश से बचने के लिए वह पेड़ के नीचे जाकर खड़ा हुआ गया।

इसी बीच आकाशीय बिजली गिर गई और रघुनाथ उसकी चपेट में आ गया। जिससे कि उसकी मौत हो गई। परिजन उसे तुरंत ही एक निजी वाहन से मुलताई के सरकारी अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है। बताया जा रहा है कि रघुनाथ भोपाल से आईटीआई कर रहा था। वह अभी घर आया था।

आम बीनने गई थी महिला

इससे पहले रविवार को डहुआ में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई थी। डहुआ निवासी शिवराम पवार ने बताया कि गांव की ही गांव की निवासी नान्ही बाई बारंगे उम्र 45 साल बिजली गिरने से मौत हो गई है।

नानी बाई दोपहर में आम बनने के लिए खेत गई थी। शाम लगभग 4.30 से 5 बजे के बीच गांव में बिजली गिरने की आवाज आई थी। महिला का बेटा जब खेत गया तो उसे वह मृत अवस्था में मिली।

करंट लगने से महिला की मौत (Betul Samachar)

मोटर पंप चालू करते समय महिला को करंट लग गया। महिला को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक झल्लार थाना क्षेत्र के जामुढाना की निवासी महिला मुन्नी पांसे (21) की सोमवार करंट लगने से मौत हो गई। उसे पानी की मोटर चालू करते समय करंट लग गया था। सुबह घर में पानी भरने के लिए उसने जैसे ही मोटर चालू की स्विच चालू किया उसे जोर का करंट लगा।

इससे वह मौके पर ही बेहोश हो गई। परिजन महिला को इलाज के लिए बैतूल लेकर पहुंचे, लेकिन जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुन्नी की 2021 में प्रीतम के साथ शादी हुई थी। उसकी 2 वर्ष की बेटी और मात्र 2 माह का मासूम बेटा है।

हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम (Betul Samachar)

पाढर पुलिस चौकी क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में घायल एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया।

पाढर चौकी प्रभारी दिनेश कुमरे ने बताया कि 8 जून को आमागोहान हाईवे के पास एक्सीडेंट हो गया था। अज्ञात वाहन ने बाइक चालक को टक्कर मार दी थी। हादसे में खोखरा निवासी प्रभुदयाल पिता फगनू सलामे (35) और उसका साथी युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

घायलों को उपचार के लिए पाढर अस्पताल भर्ती किया। उपचार के दौरान प्रभुदयाल की मौत हो गई। मृतक का रविवार सुबह जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button