देश/विदेश

Isha Ambani Met Gala 2024: ईशा अंबानी की इस साड़ी को बनाने में लगा 10 हजार घंटे का समय, मेट गाला 2024 देखते रह गए लोग

Isha Ambani Met Gala 2024: It took 10 thousand hours to make this saree of Isha Ambani, people kept watching Met Gala 2024

Isha Ambani Met Gala 2024 : मेट गाला 2024 का भव्य आगाज न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट हो चुका है। इस बार भारत की तरफ से ईशा अंबानी इस इवेंट में पहुंची हैं।

बिजनेस वुमन ईशा अंबानी मेट गाला 2024 की रेड कार्पेट पर खूबसूरत आउटफिट पहने नजर आईं। वो अपने अंदाज और कमाल के आउटफिट में छा गईं। उनका लुक विदेशी हसीनाओं पर भी भारी पड़ता दिखा।

Isha Ambani Met Gala 2024: ईशा अंबानी की इस साड़ी को बनाने में लगा 10 हजार घंटे का समय, मेट गाला 2024 देखते रह गए लोग
Credit – Social Media
  • ईशा अंबानी का मेट गाला इवेंट का लुक भी सामने आ गया है।
  • ईशा अंबानी ट्रेल वाली साड़ी पहने रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरती हुई नजर आईं।
  • ईशा अंबानी के इस साड़ी गाउन को राहुल मिश्रा ने डिजाइन किया है।
  • ग्लोबल इवेंट के लिए ईशा को अनाइता श्रॉफ अदजानिया ने स्टाइल किया है।
Credit – Social Media

10000 घंटे में बना है ये गाउन

ईशा अंबानी के इस गाउन को अनीता श्रॉफ और राहुल मिश्रा ने डिजाइन किया है। अनीता श्रॉफ ने ही ईशा के लुक की झलक भी दिखाई है। इस गाउन की खासियत बताते हुए अनीता ने लिखा, ‘समय का हमारा बगीचा। ईशा ने भारतीय डिजाइनर राहुल मिश्रा का डिजाइन किया हुआ हाथ से कढ़ाई किया गया साड़ी गाउन पहना है।

इस साल की मेट गाला थीम ‘द गार्डन ऑफ टाइम’ के लिए राहुल और मैंने ईशा के लिए इस कस्टम लुक में प्रकृति के गौरवशाली और प्रचुर जीवनचक्र को चित्रित करने की योजना बनाई, जिसे पूरा करने में 10,000 घंटे से अधिक का समय लगा।’

Credit – Social Media

क्या है मेट गाला (Isha Ambani Met Gala 2024)

मेट गाला एक चैरिटी कार्यक्रम है और द मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट के लिए इसके जरिए धनराशि एकत्र की जाती है। हर साल ये वार्षिक कार्यक्रम के तौर पर मनाया जाता है। बीते सालों में अब तक 8 बार इसका आयोजन हो चुका है।

यह आयोजन आम तौर पर हर साल लगभग 450 प्रतिभागियों की मेजबानी करता है, जो सितारों, युवा रचनाकारों और उद्योग जगत के दिग्गजों का स्वागत करते हैं। ब्लेक लाइवली, सारा जेसिका पार्कर, रिहाना जैसे विदेशी सितारे सालों से इसका हिस्सा बनते आ रहे हैं।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com  

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Mp Election 2023

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button