Realme 12x 5G Sale:Realme ने हाल ही में अपना एक नया 5G फोन लॉन्च किया था। इस फोन में 50MP का डुअल रियर कैमरा और 5000mAh की बैटरी जैसे फीचर्स देखने को मिलता हैं। अगर आप भी कम कीमत में धांसू फीचर्स वाला फोन खरीदना चाहते है तो इस स्मार्टफोन की पहली सेल आज यानी 10 अप्रैल 2024 को शुरू हो गई है। पहली सेल में ये फोन डिस्काउंट के साथ उपलब्ध होगा। आइए जानते है इसके फीचर्स और ऑफर के बारे में पूरी डिटेल….
Realme 12x 5G Sale: 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी वाले फोन को कम में खरीदने का मौका, मिलेंगे कई खास ऑफर्स….
आज से शुरू हुई स्मार्टफोन की सेल
Realme 12x 5G के लिए आज यानी 10 अप्रैल दोपहर 12 बजे से सेल लाइव होगी। 5G फोन की शॉपिंग करने पर कई तरह के ऑफर्स का लाभ मिलेगा। सेल में Flipkart एक्सिस बैंक कार्ड से पेमेंट करने 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। फोन को 475 रुपये की EMI के हिसाब से भी खरीदा जा सकता है।
Realme 12x 5G Sale: 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी वाले फोन को कम में खरीदने का मौका, मिलेंगे कई खास ऑफर्स….
Realme के तीनों वेरिएंट की कीमत
Realme का यह फोन तीन वेरिएंट 4GB+128GB, 6GB+128GB और 8GB+128GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है। फोन के 4जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये और 6जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपये है। वहीं, इस फोन के 8जीबी रैम वाले वेरिएंट के लिए आपको 14,999 रुपये खर्च करने होंगे। रियलमी के इस फोन को पहली सेल में आप 1 हजार रुपये की छूट के साथ भी खरीद सकते हैं। इस डिस्काउंट के लिए आपको ICICI, HDFC या SBI के कार्ड से पेमेंट करना होगा। खास बात है कि कंपनी इस फोन को खरीदने वाले यूजर्स को 899 रुपये के बड्स वायरलेस नियो 2 फ्री देने वाली है।
Realme 12x 5G Sale: 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी वाले फोन को कम में खरीदने का मौका, मिलेंगे कई खास ऑफर्स….
Realme 12x 5G में मिलते है ये खास फीचर्स
प्रोसेसर- फोन में परफॉर्मेंस के लिए 6nm तकनीक पर काम करने वाला MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर लगाया गया है। जिसे Mali-G57 MC2 GPU के साथ जोड़ा गया है। लेटेस्ट फोन Realme UI 5.0 बेस्ड Android 14 पर रन करता है।
कैमरा- इसमें सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है। जबकि बैक में 50MP + 2MP डुअल कैमरा सेटअप है।
बैटरी- 45W SUPERVOOC चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh बैटरी दी गई है। इसके अलावा सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
कनेक्टिविटी- फोन में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 5, ब्लूटूथ 5.3, हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। इसमें इमर्सिव साउंड सुनिश्चित करने के लिए डुअल स्पीकर दिए गए हैं।
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇