वायरल अपडेट

Desi Jugaad: बंदे ने जुगाड़ भिड़ाकर बना डाली चारा काटने की मशीन, अब काम और वर्कआउट एक साथ, देखें वीडियो…

Desi Jugaad: बंदे ने जुगाड़ भिड़ाकर बना डाली चारा काटने की मशीन, अब काम और वर्कआउट एक साथ, देखें वीडियो...
Desi Jugaad: बंदे ने जुगाड़ भिड़ाकर बना डाली चारा काटने की मशीन, अब काम और वर्कआउट एक साथ, देखें वीडियो…

Desi Jugaad: जुगाड़ के मामले में भारतीय लोगों के अंदर इतनी ज्‍यादा क्रिएटिविटी भरी पड़ी है कि वो जुगाड़ से कब क्‍या बना दें, कुछ कहा नहीं जा सकता है। देसी जुगाड़ की मदद से लोग जोखिम लेकर इतनी खतरनाक चीजें बना देते है, जिसे देखकर अच्‍छे-अच्‍छे वैज्ञानिक भी हैरान रह जाते है।

इसी तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्‍स ने चारा काटने के लिए ऐसा जुगाड़ लगाया है, जिससे काम भी आसानी से हो रहा है। लोगों को यह देसी जुगाड़ काफी पसंद आ रहा है, इसलिए लोग इस वीडियो पर जबरदस्‍त कमेंट भी कर रहे हैं। आप भी वीडियो देखने के बाद यही कहेंगे की ये कैसे हो गया। देखें वीडियो…

यहां देखें वीडियो…

इंटरनेट पर छा गया जुगाड़

वायरल हो रहे इस क्लिप में देखा जा सकता है कि एक शख्स ने चारा काटने वाली मशीन के साथ ऐसा जुगाड़ किया है, जिससे चारा काटने के लिए लगने वाली मेहनत तो आधी हो ही जाएगी, इसके साथ ही पैरों की अच्छी एक्सरसाइज भी हो जाएगी। आप देख सकते हैं कि एक पट्टे को चारा काटने की मशीन में लगाया गया है, जिसका दूसरा हिस्सा थोड़ी दूरी पर एक साइकिल जैसी चीज में फिट किया गया है। शख्स इस पर बैठकर पैडल मारता है, जिससे पहिया घूमने लगता है और उसमें लगे पट्टे के कारण मशीन का चक्का घूमता है, जिसमें लगातार चारा कटते हुए देखा जा सकता है।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @sandeepjaat.1 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 608,935 लाइक्स मिल चुके हैं। एक यूजर ने लिखा है- कैसी भी हो लेकिन जुगाड़ एक नंबर है, जबकि दूसरे ने लिखा है इससे लेग वर्कआउट हो जाएगा। वहीं एक अन्य ने लिखा है- इसे कहते हैं गांव का देसी इंजीनियर।

वायरल अपडेट और देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button