Funny Jokes: एक महिला सुबह-सुबह बिस्तर से सीधे उठकर मेकअप कर रही थी, तभी पति बोला….

Funny Jokes: सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए।
दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।
इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है। (Funny Jokes)
पड़ोसन- आपकी नई बहू कैसी है…?
सास- बहुत मेहनत करती है, इतनी गर्मी में भी दिन-रात लगी रहती है,
कैंडी क्रश के 452 लेवल पर पहुंच गई है।
व्हाट्सएप पर 25 ग्रुप चलाती है,
फेसबुक पर 5 हजार फ्रेंड और 10 हजार फॉलोवर हैं।
16 ग्रुप की एडमिन है
और 36 पेज चला रही है।
सोच रही हूं सुबह दूध के साथ बादाम देना शुरू कर दूं
और तरक्की करेगी।
पड़ोसन- बेहोश…
- यह भी पढ़े: Viral Jokes: पत्नी ने एक बोर्ड देखा- बनारसी साड़ी 10/- नायलॉन 8/- कॉटन 5/- पत्नी खुश हो के अपने पति से…
पत्नी द्वारा तलाक दे दिए जाने के बाद,
एक व्यक्ति ने अपने दोस्त से पूछा –
अब आपको बहुत तकलीफ रहती होगी?
दोस्त ने कहा – नहीं, अब तो मैं ज्यादा सुखी हूं।
पहले मुझे दो लोगों का काम करना पड़ता था,
अब एक का ही करना पड़ता है।
सुनते ही जोर जोर से हंसने लगा दोस्त।
- यह भी पढ़े: Funny Chutkule: इंजीनियर स्टूडेंट्स से पड़ोसी- क्या कर रहे हो बेटा…? लड़केे का मजेदार जवाब
लड़का- मैं तुमसे प्यार करता हूं, मेरी गर्लफ्रेंड बनोगी?
लड़की- अपना नंबर दे दो, जब
अभी वाले से ब्रेक-अप हो जाएगा तो मिस कॉल कर दूंगी।
लड़के के होश उड़ गए….
- यह भी पढ़े: Funny Jokes: एक आदमी 2 महीने से अस्पताल में था, जब आज उसे डिस्चार्ज किया जाने लगा तो उसने…
एक महिला सुबह-सुबह बिस्तर से सीधे
उठकर मेकअप कर रही थी।
तभी पति की भी आँख खुल गई।
पति- पगला गई हो क्या? सुबह सुबह मेकअप…
पत्नी- चुपचाप लेटे रहो, मुझे अपना फोन खोलना है,
फेस लॉक लगा दिया था, और अब
वह मुझे पहचान नहीं रहा है…!
- यह भी पढ़े: Funny Jokes In Hindi: इंसान सबसे ज्यादा माफ़ी किसके सामने मांगता है..? सोंचो..! सोंचो..!
पति- जज साहब मुझे अपनी बीवी से तलाक चाहिए।
जज- पर क्यों?
पति- जज साहब, जब से मेरी बीवी आई है।
तब से कुछ भी बात नहीं कर रही है।
जज- एक बार फिर सोच ले,
ऐसी बीवी सिर्फ किस्मत वालों को ही नसीब होती है…
(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।)
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇




