मनोरंजन अपडेट

Viral Jokes: एक हाथी ने रोमांटिक मूड में एक चींटी को छेङ दिया, चींटी गुस्से में हाथी की बीवी के पास गई और बोली…

Viral Jokes: एक आदमी कॉकरोच को मार रहा था, मरने से पहले कॉकरोच ने कहां...Viral Jokes: सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए। 

दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। (Viral Jokes)

इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

एक हाथी ने रोमांटिक मूड में एक चींटी को छेङ दिया…
चींटी गुस्से में हाथी की बीवी के पास गई और बोली….
अपने आवारा पति को संभाल लो
वर्ना मर्द हमारे भी छिछोरे हैं और बाहर तुम भी निकलती हो..!!

ऑफिस में आई नई सेक्रेटरी ने अपने
बॉस से एक दिन पूछा
सर, आपकी ‘बीवी’ मुझे इतनी शक
भरी नजरों से क्यों देखती है ??
बॉस ने ठंडी सांस ली और कहा
क्योंकि तुमसे पहले वही
मेरी सेक्रेटरी थी !!

वकील – हत्या की रात तुम्हारे पति के अंतिम शब्द?
पत्नी – मेरा चश्मा कहां है संगीता…?
वकील – तो इसमें मारने वाली क्या बात थी…?
पत्नी – मेरा नाम रंजना है
पूरा कोर्ट खामोश…

दुकानदार एक औरत को कपड़े दिखा-दिखाकर थक गया…
.
आखिर बोला- मुझे अफसोस है कि मैं आपको कोई कपड़ा
पसंद नहीं करवा पाया।
.
औरत – कोई बात नहीं… मैं तो वैसे भी सब्जी लेने निकली थी…!!!

लड़की (एटीएम के बाहर) – मुझे अपना बैलेंस चेक करना है,
आप मेरी मदद करो… प्लीज…
लड़के ने पीछे से जोर की लात मारी,
लड़की मुंह के बल गिरी…
लड़की अपने 2 टूटे दांतों के साथ खड़ी होती है…
लड़का – बैलेंस तो बहुत खराब है तुम्हारा.

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।) 

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Back to top button