Success Story : बीटेक में दो बार आई बैक, पढ़ाई में एवरेज रहे हिमांशु ने पहले ही प्रयास में पास की IAS परीक्षा

Success Story, IAS Himanshu Kaushik: आज हम आपको एक ऐसे आईएएस अधिकारी से रूबरू करा रहे हैं, जिन्हें हमेशा से ही एक एवरेज स्टूडेंट का दर्जा दिया गया। यहां तक की बीटेक के दौरान तो उनकी बैक भी आई। हम बात कर रहे है स्टाइलिश आईएएस अधिकारी हिमांशु कौशिक (IAS Himanshu Kaushik) की। हिमांशु ने अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा को क्रैक कर दिया था।
हिमांशु कौशिक दिल्ली के रहने वाले हैं। उन्होंने सिविल सर्विस परीक्षा का पहला एटेम्पट साल 2017 में दिया था। उन्होंने अपने प्रथम प्रयास में ही एग्जाम को क्लियर कर दिया था। हिमांशु को क्लास में कभी ज्यादा अच्छा छात्र नहीं माना जाता था। लेकिन क्लास में एवरेज मार्क्स लाने वाले हिमांशु ने पहले ही प्रयास में यूपीएससी परीक्षा क्रैक करने का कारनामा कर दिखाया…. (Success Story)…
IAS हिमांशु कौशिक परिवार (Success Story)

आईएएस हिमांशु कौशिक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता इंजीनियर और माता संस्कृत विषय की शिक्षिका हैं। हिमांशु दिल्ली में पले-बढ़े हैं और स्कूली शिक्षा भी वहीं से हासिल की है। उसके बाद उन्होंने गाज़ियाबाद के एक निजी संस्थान से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। वे पढ़ाई में बहुत होशियार नहीं थे और उनकी दो बार बैक भी आई थी। हिमांशु ने बीटेक में 65 प्रतिशत मार्क्स हासिल किए थे।
- Also Read: Breakfast Recipe : ब्रेकफास्ट में बनाएं सूजी के अप्पे, स्वाद है लाजवाब, मिनटों में होते हैं तैयार…
IAS हिमांशु कौशिक रैंक (Success Story)

हिमांशु कौशिक ने अपनी मेहनत और कोचिंग के गाइडेंस के बलबूते यूपीएससी परीक्षा की तैयारी जारी रखी थी। साल 2017 में उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में ऑल इंडिया लेवल पर 77वीं रैंक हासिल कर ली थी। उनकी इस सफलता ने हर किसी का मुंह बंद कर दिया था। साथ ही उन्होंने यह भी प्रमाणित कर दिया था कि साधारण छात्र भी अपने दृढ़ निश्चय के बलबूते यूपीएससी परीक्षा में सफल हो सकते हैं…
- Also Read: Shri Krishna Bhajan : मन मोह लेगा भगवान श्री कृष्ण का ये प्यारा भजन “तेरी बाँकी अदा ने ओ साँवरे”…
IAS हिमांशु कौशिक सफलता के टिप्स (Success Story)

हिमांशु कौशिक की सफलता से यूपीएससी परीक्षा (UPSC Exam) के उम्मीदवार काफी कुछ सीख सकते हैं। इससे स्पष्ट होता है कि हर किसी को अपनी क्षमताएं खुद पता होती हैं और उन्हें दूसरों पर निर्भर नहीं होना चाहिए, न ही दूसरों की सलाह पर अपने फैसले बदलने चाहिए। जिन लोगों को खुद पर भरोसा हो और मेहनत करने की ललक हो, वो किसी भी हालात में परीक्षा पास कर सकते हैं।



