बैतूल अपडेट

Betul Ki Anokhi Chori : पेड़ पर लटका था मोक्षधाम, वह भी चोरी करके ले गए चोर, नहीं ली किसी ने सुध

Betul Ki Anokhi Chori: Mokshadham was hanging on a tree, that too was stolen by thieves, no one took notice

Betul Ki Anokhi Chori : पेड़ पर लटका था मोक्षधाम, वह भी चोरी करके ले गए चोर, नहीं ली किसी ने सुध
Betul Ki Anokhi Chori : पेड़ पर लटका था मोक्षधाम, वह भी चोरी करके ले गए चोर, नहीं ली किसी ने सुध

▪️मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़

Betul Ki Anokhi Chori : बैतूल। यह बात सुनने में भले ही अटपटी लगे, लेकिन हकीकत कुछ ऐसी ही है। बैतूल जिले में ताप्ती घाट खेड़ी पर ताप्ती नदी के किनारे दो वर्ष पूर्व आरईएस विभाग बैतूल के द्वारा लाखों रूपये खर्च कर ग्रामीणों की सुविधा के लिए मृत जनों के अंतिम संस्कार के लिए टीन शेड के मोक्षधाम का निर्माण किया गया था।

ताप्ती नदी में आई बाढ़ ने इस मोक्षधाम को तहस-नहस कर दिया और अपने साथ बहा ले गई। इस बीच ताप्ती घाट से एक किलोमीटर दूर एक कहू के विशाल पेड़ पर वह टीन शेड ऐसे लटक गया जैसे कोई पेड़ पर उसे रख आया हो। (Betul Ki Anokhi Chori)

इस बीच उसे वापस लाकर और यथावत करने की किसी ने सुध नहीं ली। यह मोक्षधाम अक्टूबर माह में ही बह गया था, लेकिन सारी चीजें सुरक्षित रहने के बावजूद विभाग के किसी भी इंजीनियर या अधिकारी ने ताप्ती नदी पर बनाए मोक्षधाम की ओर ध्याम नहीं दिया। (Betul Ki Anokhi Chori)

दूसरी ओर वह टीन शेड वहां भी चोरों की गिद्ध नजरों से नहीं बच सका। उस टीन शेड पर चोरों की नजर लगी हुई थी। उन्होंने जब देखा कि अब कोई उस ओर ध्यान नहीं दे रहा है तो चोरों ने समय का फायदा उठा कर पेड़ में अटके मोक्षधाम के सारे सामान चोरी कर ले गए। (Betul Ki Anokhi Chori)

इस बात की जानकारी मिलते ही सभी की चर्चा का विषय यह मोक्षधाम का टीन शेड बन गया है। लोगों का कहना है कि अब मोक्षधाम की कोई भी चीज नहीं बची है। सभी को चोर चुरा ले गए। इसके लिए विभाग और प्रशासन की लापरवाही को भी जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। (Betul Ki Anokhi Chori)

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button