Betul Accident News : ऐसी मारी टक्कर कि हवा में उछल गई कार; पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल
Betul Accident News: The car collided with such force that it was thrown into the air; Bike rider dies, one injured in collision with pickup

▪️ राकेश अग्रवाल, मुलताई
Betul Accident News : बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र में मुलताई-छिंदवाड़ा नेशनल हाईवे पर स्थित ग्राम दुनावा के पास शनिवार दोपहर में एक पिकअप ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते बाइक सवार दोनों युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्हें परिजन निजी वाहन से मुलताई नगर के सरकारी अस्पताल लाए। लेकिन, रास्ते में ही एक युवक ने दम तोड़ दिया। जिसे डॉक्टर ने अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे युवक का प्राथमिक उपचार किया गया।
आधार कार्ड अपडेट कराने आए थे दुनावा (Betul Accident News)
प्राप्त जानकारी अनुसार छिंदवाड़ा जिले के डिंगोरी गांव निवासी अंकुश पुत्र भजन लाल उईके अपने दोस्त करण पुत्र हरिराम वरकड़े के साथ अपना आधार अपडेट कराने के लिए बाइक से दुनावा आया था। वहां से काम खत्म कर वापस अपने गांव लौट रहे थे। (Betul Accident News)
- Read Also : PM Narendra Modi Flies Tejas: पायलट बने पीएम नरेंद्र मोदी, लड़ाकू विमान तेजस में भरी उड़ान, देखें आकर्षक फोटो
पिकअप ने मारी बाइक को टक्कर (Betul Accident News)
इसी बीच अचानक सर्रई रोड से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते दोनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क दुर्घटना की सूचना राहगीरों द्वारा तत्काल एंबुलेंस को दी गई। (Betul Accident News)
- Read Also : UPI Payment : NPCI ने जारी किए नए निर्देश! बंद हो जाएगा 31 दिसंबर से सभी UPI आईडी, जानें क्यों?
परिजनों ने पहुंचाया दोनों को अस्पताल (Betul Accident News)
इस बीच परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को निजी वाहन से लेकर मुलताई के सरकारी अस्पताल पहुंचे। लेकिन, तब तक अंकुश ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जिसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं करण के पैर में भी गंभीर रूप से चोट आई जिसका उपचार किया गया।
- Read Also : H9N2 Virus China : कोरोना के बाद अब चीन में नई बीमारी, भारत सरकार भी अलर्ट, शुरू की निगरानी
भिलाई में दिखा तेज रफ्तार कार का कहर, दो घायल (Betul Accident News)
नेशनल हाईवे 47 पर स्थित ग्राम भिलाई में शनिवार दोपहर करीब 3 बजे नागपुर से इंदौर जा रहे कार चालक ने अपने सामने चल रही एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद फिल्मी स्टाइल में सामने वाली कार हवा में उड़ गई और सर्विस रोड पर जा गिरी। (Betul Accident News)
- Read Also : Funny Jokes : शिक्षक- किसी ऐसी जगह का नाम बताओ जहां पर बहुत सारे लोग हों फिर भी तुम… पढ़े मजेेदार जोक्स
दूसरी ओर टक्कर मारने वाली कार हाईवे पर घिसटते हुए करीब 100 मीटर आगे तक चली गई और पलट गई। इस हादसे में तेज रफ्तार कार का कहर दिखाई दिया और दोनों कार चालक इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। (Betul Accident News)
- Read Also : GK Questions : ऐसा क्या हैं- जो ठंडा है तो काला, गरम है तो लाल, फेंको तो सफेद, क्या है भेद ?
प्राप्त जानकारी अनुसार योगेश पुत्र श्रीनाथ बेले निवासी इंदौर नागपुर से वापस इंदौर जा रहा था। इसी बीच भिलाई पर सामने चल रही कार को ओवरटेक करते समय अधिक रफ्तार होने के कारण कार नियंत्रित नहीं हुई। (Betul Accident News)
- Read Also : Family ID Card: जल्द बनवा लें फैमिली आइडी कार्ड, घर बैठे मिलेंगा सभी योजनाओं का लाभ, जानें पूरी डिटेल
उड़कर सर्विस रोड पर गिरी कार (Betul Accident News)
इससे उस कार ने मुलताई से आमला जा रहे एनएचएआई के श्यामसुंदर तिवारी की कार को जोरदार टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से श्याम सुंदर तिवारी की कार हवा में उड़कर सर्विस रोड पर जा गिरी। अचानक से हुए हादसे से ग्रामीणों में दहशत फैल गई और अफरा तफरी मच गई।
- Read Also : Gmail Account: Gmail यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अगले हफ्ते से डिलीट हो जाएंगा अकाउंट, जानें पूरी जानकारी
धुआं निकलने से फैली दहशत (Betul Accident News)
गांव के लोग भारी संख्या में मौके पर जमा हो गए। श्याम सुंदर तिवारी की कार से तेज धुआं उठने लगा, जिसके चलते कोई भी कार के पास नहीं जा पाया। धुआं हटते ही लोगों ने कार सवार को बाहर निकाला और तत्काल एनएचएआई और 108 एंबुलेंस के साथ डायल 100 को सूचना दी। (Betul Accident News)
- Read Also : MP Weather Update: एमपी में रविवार-सोमवार को बारिश की संभावना, यहां गिरेंगे ओले, कई हिस्सों में छाए बादल
दोनों का चल रहा इलाज (Betul Accident News)
सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टर द्वारा दोनों का उपचार किया गया। योगेश के हाथ और श्याम सुंदर तिवारी के पीठ में गंभीर रूप से चोट आई। (Betul Accident News)
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



