बैतूल अपडेट

Betul Elelction News : बैतूल को मीठा नहीं चाहिए, कृषि महाविद्यालय चाहिए… भाजपा बताएं कि क्यों नहीं खुला 18 साल में: गुबरेले

congress betul election news, nilay daga betul, crime in bjp government, betul chunav prachar, nilay daga jansampark, betul ka chunav, vidhansabha chunav, betul samachar, betul update, betul ki khabar, congress ke aarop

Betul Elelction News : बैतूल को मीठा नहीं चाहिए, कृषि महाविद्यालय चाहिए... भाजपा बताएं कि क्यों नहीं खुला 18 साल में: गुबरेले

Nilay Daga Betul : बैतूल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शैलेश गुबरेले ने कृषि महाविद्यालय को लेकर भाजपा से सवाल पूछा है। श्री गुबरेले ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि चुनाव में भाजपा भैया को मीठा बताने की बात कर रही है। मैं भैया को बताना चाहता हूं कि बैतूल को मीठा नहीं बल्कि कृषि महाविद्यालय चाहिए। भाजपा बताएं कि 18 साल की सरकार में बैतूल की प्रमुख मांग रही कृषि महाविद्यालय को अब तक पूरा क्यों नहीं किया गया। कृषि के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाले विद्यार्थियों के साथ आखिर लगातार अन्याय क्यों किया गया।

श्री गुबरेले का कहना है कि बैतूल बाजार स्थित कृषि विज्ञान केंद्र, शासकीय कृषि माध्यमिक विद्यालय एवं बीज निगम तीनों संस्थाएं आपस में एक दूसरे से सटी हुई है एवं 135 एकड़ कृषि भूमि भी है। 55 एकड़ भूमि ग्राम कढ़ाई में जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के पास सुरक्षित है। इस प्रकार कुल 185 एकड़ भूमि कृषि महाविद्यालय हेतु उपलब्ध है। प्रारंभिक स्तर पर कृषि यंत्र, शैक्षणिक कर्मचारी, बहुउद्देशीय हाल, क्लास रूम, प्रयोगशाला, खेल मैदान आदि आवश्यक साधन संसाधन पूर्व से उपलब्ध हैं। इसके बावजूद भी बैतूल के भाजपा नेता और प्रदेश की भाजपा सरकार कृषि महाविद्यालय नहीं खोल पाई है। क्या यह किसानों और कृषि क्षेत्र में अपना कैरियर संवारने वाले विद्यार्थियों के साथ अन्याय नहीं है। (Betul Elelction News)

nilay daga betul

श्री गुबरेले का कहना है कि जिले में कृषि की संभावनाओं को देखते हुए 97 साल पहले बैतूल बाजार में कृषि स्कूल की स्थापना की गयी थी, लेकिन महाविद्यालय के अभाव में बच्चे कृषि से स्नातक नहीं हो पाते हैं। जिले में गेहूं, सोयाबीन,गन्ना, चना आम आदि फसलें बहुतायात में होती है । पूरे देश में बैतूल की जलवायु लीची के लिए सर्वोत्तम है शोध किए जाएं तो अनेक औषधि, मेवे और फलों की खेती भी की जा सकती है। खेती को बढ़ावा मिल सकता है, जिसके लिए कृषि महाविद्यालय की आवश्यकता है। लेकिन भाजपा बताएं कि इसे नजरअंदाज क्यों किया गया। (Betul Elelction News)

श्री गुबरेले का कहना है कि भाजपा ने लोगों को सिर्फ मूर्ख बनाने का काम किया है। झूठी घोषणाएं की हैं, झूठे आश्वासन दिए हैं, लेकिन विकास नहीं किए हैं। अब झूठ फरेब वाली भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने का मौका आ गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो विकास दे सकती है। इसलिए बैतूल विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय युवा कांग्रेस प्रत्याशी निलय डागा को विजयी बनाकर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएं और कमलनाथ जी को मुख्यमंत्री बनाएं। (Betul Elelction News)

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button