Betul News : आचार संहिता लागू होते ही हरकत में पुलिस, जब्त किया गांजा, सात वारंटी भी गिरफ्तार
Betul News: Police swung into action as soon as the code of conduct came into effect, seized ganja, seven warrants also arrested

▪️ राकेश अग्रवाल, मुलताई
Betul News : चुनाव की घोषणा के बाद आदर्श आचार संहिता लागू हुई है।ऐसे में मुलताई पुलिस लगातार बड़ी कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने 7 वारंटी को गिरफ्तार करने के साथ में गांजा भी पकडा है। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
विगत कई दिनों से फरार चल रहे वारंटीयो को पकड़ने में मुलताई पुलिस ने सफलता हासिल की है। बताया जा रहा है की कुल 5 वारंटी को पुलिस ने पकड़ा है, जिनमें दो के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, एक स्थाई वारंट व गिरफ्तारी वारंट, एक स्थाई वारंट और एक के खिलाफ सजा वारंट, गिरफ्तारी वारंट और एक जमानती वारंट जारी था। पुलिस ने उन सभी को पकड़ कर कार्यवाही की है।
- Also Read : Very Funny Jokes : पत्नी – बाजार से दूध का एक पैकेट ले आना! हां, अगर बाजार में अंडे दिखे तो 6 ले आना….
थाना प्रभारी प्रज्ञा शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नवनीत पिता नान्हु लाल निवासी मुलताई, चंदू पिता राम चरण निवासी मुलताई के खिलाफ विगत कई दिनों से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था, जो की फरार चल रहे थे। हेमंत पिता मारुति राव अतुलकर गायत्री नगर मुलताई के खिलाफ गिरफ्तारी और स्थाई वारंट जारी था, वहीं सचिन पिता मुन्नालाल उईके निवासी खरसाली के खिलाफ स्थाई वारंट जारी किया गया था। वही राजा पिता राधेलाल पवार निवासी सुभाष वार्ड मुलताई के खिलाफ एक सजा वारंट, दो गिरफ्तारी वारंट और एक जमानती वारंट जारी था। सभी वारंटीयो को पकड़ने में मुलताई पुलिस ने सफलता हासिल की है।
- Also Read : Billi Aur Bandar Ka Video: बंदर को हुआ बिल्ली से प्यार, ऐसे करता रहा दुलार, वायरल हुआ क्यूट वीडियो
Betul News- गांजे सहित युवक को किया गिरफ्तार…
पुलिस ने गांजे सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। टीआई प्रज्ञा शर्मा ने बताया कि सूचना पर अवैध मादक पदार्थ गांजा आरोपी दीपक धोलपुरे पिता देवीप्रसाद धोलपुरे निवासी गांधी वार्ड मुलताई को गिरफ्तार किया गया है।
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇




